{"_id":"620487e15284a9091e734d11","slug":"bhopal-1029th-death-due-to-corona-20-day-old-girl-died-during-treatment-531-new-patients-were-found-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: कोरोना से 1029वीं मौत, 20 दिन की बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, 24 घंटे में 531 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: कोरोना से 1029वीं मौत, 20 दिन की बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, 24 घंटे में 531 नए मरीज मिले
Thu, 10 Feb 2022 09:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 09:04 AM IST
सार
राजधानी भोपाल में बुधवार को 531 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं इलाज के दौरान एक 20 दिन की बच्ची की मौत हो गई है। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हैं।
विज्ञापन
भोपाल में कोरोना से 20 दिन की बच्ची की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई हो, लेकिन मौतें नहीं रूक रही हैं। बुधवार को 24 घंटे में 531 कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं 20 दिन की एक बच्ची की कोरोना से मौत हो गई है।
भोपाल में बुधवार को 5577 कोरोना जांच हुई, जिसमें 531 कोरोना मरीज मिले हैं। बैरागढ़ के हमीदिया अस्पताल में भर्ती 20 दिन की बच्ची की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बच्ची को हार्ट की दिक्कत थी। जिसे कोरोना होने पर 29 जनवरी को आईसीयू में भर्ती किया गया था। भोपाल में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1029 पहुंच गया है।
शहर में सबसे ज्यादा केस कोलार एसडीएम क्षेत्र में हैं। भोपाल में अब तक 1 लाख 68 हजार 80 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 60 हजार 969 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में अस्पताल में 108 मरीज भर्ती है। शहर में एक्टिव केसों की संख्या 6082 है। 5974 संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं।