MP News: भिंड में चिकनगुनिया ने पसारा पांव, एक ही गांव में 100 से अधिक मरीज मिले, अर्लट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
अब तक डॉक्टरों की टीम ने दो गांव शंकरपुरा और सुखवासीपुरा में जांच किया है। शंकरापुरा के 85 लोगों के सैंपल पॉजिटव मिले हैं। जिसके बाद मलेरिया विभाग की दो टीमें भिंड शहर की मॉनिटरिंग में लगी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में चिकनगुनिया पैर पसार रहा है। यहां एक ही गांव में चिकनगुनिया के 100 एक्टिव केस मिले हैं, जिनमें 13 पुराने हैं। वहीं दोबारा लिए गए सैंपल में 90 मरीज चिकनगुनिया से ग्रसित मिले हैं।जिला स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
भिंड जिले में पहले 13 मरीज पॉजिटिव मिले, उसके बाद 85 नए केस आए। जिले के शंकरपुरा गांव में कुछ लोग बीमार हुए। चिकनगुनिया का लक्षण मिलने पर उन्हें जांच के लिए भेजा गया। ऐसे में डॉक्टरों ने 16 संदिग्ध मरीजों के सैंपल कर ग्वालियर जांच के लिए भेजे। जिनमें 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इतने केस एक साथ एक्टिव होने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया और चार सदस्यी डॉक्टर की टीम गांव में सैंपल लेने के लिए भेजी गई। जिन्होंने 90 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए। इन मरीजों की जांच रिपोर्ट में 85 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
पुणे भेजा जाएगा सैंपल
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ डीके शर्मा ने बताया कि जिले में चिकनगुनिया फैलने लगा है। अब तक डॉक्टर की टीम दो गांव शंकरपुरा और सुखवासीपुरा में जांच भी कर चुकी है। सैंपल भी लिए गए हैं। शंकरपुरा के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। जांच टीम ने कुल 90 मरीजों के सैंपल लिए थे, जिनकी वायरोलॉजी लैब में जांच करने पर 85 सैंपल चिकनगुनिया के पॉजिटिव पाए गए। जांच टीम ने वायरल कल्चर के लिए भी सैंपल कलेक्ट किए हैं, जिन्हें एनआईबी पुणे भेजा जाएगा।
मच्छरों का लार्वा नष्ट करने पर फोकस
डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि लगातार जिलेभर में अब सतत निगरानी की जा रही है। मुख्यतः स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराने पर है। अगर समय रहते लार्वा नष्ट कर दिया जाएगा तो कोई भी बीमारी को पनपने से पहले रोका जा सकता है ।
एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को किया गया अलर्ट
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला मलेरिया विभाग की दो टीमें भिंड शहर की मॉनिटरिंग में लगी हुई है। वही ब्लॉक स्तर पर भी निगरानी की जा रही है। सभी बीएमओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि उनके क्षेत्र की सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर दें कि जहां भी किसी बीमार व्यक्ति को बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। जिससे चिकनगुनिया को फैलने से रोका जा सके।
ये हैं चिकनगुनिया के लक्षण
चिकुनगुनिया डेंगू के मुकाबले कम जोखिम वाली बीमारी है। इसमें किसी भी कैजुअल्टी की संभावना न के बराबर है। इस बीमारी से किसी की मौत नही होती लेकिन इस बीमारी से गुजर रहे मरीज बीमारी के साइड इफेक्ट्स परेशान करते हैं। चिकनगुनिया मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है। इस बीमारी से ग्रसित मरीज को बुखार आता है चिकनगुनिया से ग्रसित मरीज को बुखार के अलावा पूरे शरीर में तेज दर्द रहता है। कभी-कभी मरीज के शरीर में कहीं-कहीं जॉइंट्स में सूजन भी आ जाती है। इसके साथ ही मरीज को पसीना आना, उल्टी आना, चक्कर आना भी है।
कैसे करें चिकनगुनिया से अपना बचाव
- अपने आसपास मच्छर को न पनपने दें
- मच्छरदानी का उपयोग करें
- हमेशा फुल कपड़े पहने, जिससे कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया तीनों ही बीमारियों से बचा जा सके
- सोने से पहले अपने आसपास नीम के पत्तों का धुंआ करें
