फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Brahmin society of Bhind angry against Pritam Lodhi War broke out on social media by demanding FIR

MP News: प्रीतम लोधी के खिलाफ भिंड का ब्राह्मण समाज गुस्से में, FIR की मांग कर सोशल मीडिया पर छेड़ी जंग

Sat, 20 Aug 2022 10:22 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 10:22 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में भिंड जिले के ब्राह्मण समाज में प्रीतम लोधी के खिलाफ रोष व्याप्त है। समाज ने सोशल मीडिया पर जंग छेड़ते हुए एफआईआर की मांग की है।

विज्ञापन
Brahmin society of Bhind angry against Pritam Lodhi War broke out on social media by demanding FIR
एसपी ऑफिस में धरने पर बैठा ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी - फोटो : Social Media

विस्तार

बीजेपी नेता प्रीतम लोधी के खिलाफ ब्राह्मण समाज में उबाल सा आ गया है। दरअसल, लोधी ने एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों के चरित्र पर हमला किया था। उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने दूरियां बनाते हुए निष्कासित कर दिया है। बीजेपी के निष्कासन के बाद भी ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राह्मण समाज के लोग लगातार सोशल मीडिया पर प्रीतम लोधी के खिलाफ जंग छेड़े हुए है। प्रीतम लोधी अपराधिक प्रवृत्ति का है और कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। भिंड में ब्राह्मण समाज ने एफआईआर की मांग की है।
विज्ञापन


ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भिंड पुलिस अधीक्षक के नाम डीएसपी हेडक्वार्टर को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर बताया, बीते रोज शिवपुरी जिले के खरे में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता प्रीतम लोधी ने अपने भाषणों में मंच से ब्राह्मणों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर ब्राह्मणों के चरित्र पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण समाज ने रोष व्यक्त करते हुए ज्ञापन के माध्यम से बताया, प्रीतम लोधी ने जातिवाद, अलगाववाद राजनीति कर रहे हैं। सामाजिक सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का कृत्य कर रहे हैं। लोधी ने समाज में भेदभाव करके जाति विशेष के लोगों को अपमान करने का काम किया है।


इस बीजेपी नेता की तरफ से सभा में मंच पर अशोभनीय अमर्यादित और अपमान कारी वक्तव्य देकर ब्राह्मण समाज को नीचा दिखाने का कृत्य किया है। एफआईआर की मांग करने वालों में माधौराम शर्मा, अनिल भारद्वाज, ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता मुकेश दीक्षित, डॉ. जगदंबा प्रसाद, रामप्रकाश दाड़ी, नमो नारायण दीक्षित, रमेश चौधरी, माताप्रसाद सैंथिया सैकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed