फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: A speeding car crushed eight people angry people clashed with the police

Bhind: तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने पुलिस से की झूमाझटकी, लाठी लेकर पहुंची महिलाएं

Thu, 13 Jun 2024 11:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Jun 2024 11:10 AM IST
सार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उनके साथ झूमाझटकी कर दी। इस दौरान महिलाएं घरों से बाहर लाठी-डंडे लेकर आ गई। कुछ देर बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Bhind News: A speeding car crushed eight people angry people clashed with the police
पुलिस ने लोगों को कराया शांत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले के दतिया-मुरैना स्टेट हाईवे पर सोनी रेलवे स्टेशन के पास बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, तभी आक्रोशित लोगों ने पुलिस जवानों से भी झूमाझटकी कर दी। इस दौरान महिलाएं भी घरों से बाहर लाठी-डंडे लेकर आ गई।

विज्ञापन


सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात काबू में किए। हादसे में घायल हुए लोगों को मेहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां, प्राथमिकी इलाज के बाद गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना बुधवार देर रात की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनी गांव के श्यामसिंह का पुरा के पास बुधवार को निमंत्रण था। पुरा के बच्चे एकत्रित होकर निमंत्रण खाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मेहगांव की तरफ से पोरसा जा रही कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे जा रहे लोगों में टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग कार चालक को नीचे उतारकर मारपीट करने लगे। सूचना मिलते ही मेहगांव थाने की डायल 100 से कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो लोग चालक को साथ नहीं ले जाने पर अड़ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से 30 वर्षीय संजय जाटव,  मोनू जाटव, अजय जाटव, अभय जाटव, नंदनी जाटव, गौरव जाटव, आकाश जाटव और चार वर्षीय पृथ्वी जाटव घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआइ शर्मा ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि कोई भी एक व्यक्ति थाने चले और एफआइआर लिखवा दे। लेकिन,  महिलाएं हंगामा करने लगी। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाया और फिर वे शांत हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed