फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: Missing minor's body found in farm, suspected of murder after rape

Bhind: लापता नाबालिग की लाश खेत में मिली, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, सिर से नोंचे गए बाल भी मिले

Sun, 23 Oct 2022 11:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Oct 2022 11:02 PM IST
सार

भिंड में खेत में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। उसके सिर से बाल नोंच गए थे। पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म की आशंका लग रही है।

विज्ञापन
Bhind: Missing minor's body found in farm, suspected of murder after rape
भिंड में नाबालिग का शव मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। उसके सिर से बाल नोंच गए थे। पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म की आशंका लग रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। इधर गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे जाम करने की कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भिंड जिले का है। बताया गया कि यहां की एक छात्रा 11वीं में पढ़ती है और साइकिल से स्कूल जाती है। परिजनों के मुताबिक 20 अक्टूबर को बालिका स्कूल के लिए निकली थी पर देर शाम तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। स्कूल का कहना था कि वो आज स्कूल आई ही नहीं। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


23 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि लापता नाबालिग की साइकिल खेत में मिली है। छानबीन करने पर थोड़ी दूर बैग और चप्पल भी मिल गई। गांव वालों ने खेत में शव पड़ा देखा। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर अंदाज लगाया जा रहा है कि शव दो-तीन दिन पुराना है। बारीकी से जांच करने पर सिर के बाल नोंचे जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस आशंका जता रही है कि छात्रा को बदमाश जबरन खींचकर खेत में ले गए और उसके साथ जोर-जबरदस्ती की होगी। रेप की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर नाबालिग का शव मिलने से आक्रोशित परिजनों और लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। उन्होंने भिंड-गोपालपुरा स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों सो समझाइश दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की बहुत सी चीजें स्पष्ट हो सकेंगी। एएसपी कमलेश खरपुसे का कहना है कि छात्रा की हत्या कर शव को खेतों में फैंका गया है। पुलिस ने शव बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed