फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: Deaths of more than a dozen national bird peacocks, fear of poisoning for hunting

Bhind: एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, शिकार के लिए जहर देने की आशंका

Wed, 20 Mar 2024 06:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भिंड
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले में अचानक बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध मौत की ख़बर ने हलचल मचा दी। पता चला कि गोरमी थाना क्षेत्र के हरीक्षा गांव में एक-दो नहीं बल्कि 10 से 15 मोरों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Bhind: Deaths of more than a dozen national bird peacocks, fear of poisoning for hunting
राष्ट्रीय पक्षी मोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले में एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौतों का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और डॉक्टर्स की टीम को भी पोस्टमार्टम के लिए बुलाया गया है। वहीं ग्रामीणों ने कुछ मज़दूरों पर शिकार के लिए जहरीला दाना खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले में अचानक बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध मौत की ख़बर ने हलचल मचा दी। पता चला कि गोरमी थाना क्षेत्र के हरीक्षा गांव में एक-दो नहीं बल्कि 10 से 15 मोरों की मौत हुई है। जैसे ही ये खबर फ़ैली तो आनन-फानन में वन विभाग का अमला मौक़े पर पहुंचा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बाहर से आए मजदूरों पर लगाया आरोप
हरीक्षा गांव में रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से यहां सरसों की फ़सल काटने के लिए कुछ मज़दूर रह रहे हैं, जो गांव के ही स्कूल पर रुके हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन मोरों का शिकार करने के लिए शायद उन मज़दूरों ने ही दाने में ज़हर मिलाकर उन्हें खिला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले को लेकर जिला वन अधिकारी मोहम्मद माज़ का कहना है कि उन्हें भी हरीक्षा गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत की जानकारी मिली थी। जिस पर वन अमले को भेजा गया है। साथ ही एक मेडिकल स्टाफ की टीम भी बुलाई गई है। इससे पोस्टमार्टम किया जा सके और मोरों की मौत का कारण पता चल सके। उसके बाद प्रकरण दर्ज कर जो भी अपराधी हैं, उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ये सभी मोर गांव में सरसों के खेत में मिले हैं, जहां बाहर से मज़दूर बुलाये गए थे, इसलिए अब जांच करेंगे उसके बाद ही कुछ बता पाएंगे कि आख़िर वहां क्या हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed