फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: After triple murder in Bhind, now 14 lakh looted from businessman in broad daylight

Bhind: भिंड में तिहरे हत्याकांड के बाद अब गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट

Wed, 18 Jan 2023 10:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 10:37 PM IST
सार

मेहगांव में तिहरे हत्याकांड के आद बुधवार को गोहद में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी से साढ़े 14 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों की खाक छान रही है।

विज्ञापन
Bhind: After triple murder in Bhind, now 14 lakh looted from businessman in broad daylight
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में अपराध बेकाबू होते जा रहे हैं। तीन दिन पहले जिले के मेहगांव में तिहरे हत्याकांड के आद बुधवार को गोहद में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी से साढ़े 14 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों की खाक छान रही है।
विज्ञापन


गोहद में बदमाश पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए गल्ला व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक गोहद के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी राकेश अग्रवाल के साथ लूट की वारदात इलाके के मंडी तिराहे पर घटित हुई।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह बैंक से साढ़े 14 लाख रुपया निकाल कर गल्ला खरीदने के लिए स्कूटी से मंडी तिराहे के पास पहुंचा तभी उनके पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकी और उसमें से तीन चार लड़के उतरे, जिन्होंने पास आकर कहा कि आपकी गाड़ी ने उनकी गाड़ी में दो दिन पहले टक्कर मारी थी, इसलिए बातचीत करनी है। उनके बीच बहस के बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग छुड़ा कर स्कॉर्पियो से धमसा गांव की ओर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर दिनदहाड़े लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी रास्तों की नाकेबंदी कर आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को मदनपुरा गांव के पास आरोपियों की पंचर हालत में खड़ी स्कॉर्पियो मिली है, जो दिल्ली के नंबर की है। लूट में प्रयुक्त हुई स्कॉर्पियो गाड़ी पर भाजपा का झंडा भी लगा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed