फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Agniveer Rally Today examination of the youth of Bhind and Panna 6 thousand 237 youth will join the army in Sa

Agniveer Rally: आज भिंड-पन्ना के युवाओं की परीक्षा, सागर में सेना में भर्ती होने 6 हजार 237 युवा होंगे शामिल

Sun, 09 Oct 2022 08:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 09 Oct 2022 08:50 AM IST
सार

सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली चल रही है। भर्ती रैली के दूसरे दिन ग्वालियर और निवाड़ी जिले के 4500 प्रतिभागी शामिल हुए। जबकि दोनों जिलों से 6200 से अधिक प्रतिभागियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
Agniveer Rally Today examination of the youth of Bhind and Panna 6 thousand 237 youth will join the army in Sa
सागर में सेना भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेना में जाने के लिए युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपना हुनर दिखाया। शनिवार को वरिष्ठ अधिकारी ब्रिगेडियर दीपेंद्र मनराई, उप महानिदेशक ने भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण किया। भर्ती रैली के तीसरे दिन रविवार को भिंड और पन्ना जिले के युवा शामिल होने के लिए सागर आएंगे।

विज्ञापन


कर्नल संतोष कुमार ने बताया, रैली के दूसरे दिन मैदान गीला होने के कारण रैली स्थल की सड़क पर युवाओं की दौड़ आयोजित की गई। जिला प्रशासन और फौज के लगातार प्रयास करने के बाद भर्ती रैली स्थल का मैदान तैयार कराया गया है। अब कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है। यदि बारिश नहीं होती है तो अब अभ्यार्थियों की दौड़ मैदान में ही कराई जाएगी। लेकिन यदि बारिश होगी तो अभ्यार्थियों को जानकारी देकर सड़क पर दौड़ कराई जाएगी। यदि अभ्यर्थी तैयार होते हैं तो मैदान में दौड़ कराई जाएगी।
विज्ञापन


भिंड के 4,963 और पन्ना के 1,247 युवा होंगे भर्ती में शामिल
अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन रविवार को भिंड और पन्ना जिले के युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे। इसमें भिंड जिले के 4,963 और पन्ना जिले के 1,274 कुल 6,237 अभ्यार्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली में सेना के नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह रैली अन्य रैलियों से इसलिए खास है कि भारी बारिश के बाद भी यहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त बनी हुई है। यहां भर्ती में शामिल होने आने वाले प्रतिभागियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली स्थल पर डॉक्टर और एंबुलेंस तैनात हैं। रैली में सफल नहीं होने वाले युवाओं को वापस अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किफायती दरों पर बसों की व्यवस्था भी कराई गई है। ताकि युवाओं को किसी प्रकार की परेशान न हो।


भर्ती में शामिल होने ये दस्तावेज जरूरी
भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ पांचवीं, आठवीं, दसवीं, 12वीं, आईटीआई की अंकसूची, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, एनसीसी परीक्षा का प्रमाण पत्र, खेलकूद का प्रमाण पत्र, 10 पासपोर्ट साइज की फोटो, शपथ पत्र साथ लेकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed