{"_id":"68fdeafb7e0bcfa41207f092","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-with-sticks-and-a-mob-set-his-car-and-bike-on-fire-bhind-news-c-1-1-noi1227-3556447-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind News: पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने कार और बाइक फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने कार और बाइक फूंकी
Sun, 26 Oct 2025 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 04:51 PM IST
सार
पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
फोटो
विस्तार
जिले के दबोह क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। रायपुरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान पांच लोगों ने मिलकर अली उर्फ रुद्रप्रताप सिंह जाटव पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का मामा भी गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया।
घटना के बाद जाटव समाज के लोग गुस्से में आ गए और आरोपियों के घरों पर हमला कर कार और बाइक में आग लगा दी। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें: Damoh News: गाय से किया अमानवीय कृत्य, हिंदू संगठन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, भेजा गया जेल
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रूद्रप्रताप सिंह और कौरव परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में आरोपियों ने हमला किया। घटना के बाद पुलिस ने रणवीर कौरव, अंशु कौरव, प्रहलाद कौरव, राजीव कौरव और कुंअर सिंह कौरव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आगजनी की घटना को लेकर अलग से मामला दर्ज किया गया है।
एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने बताया कि गांव में स्थिति फिलहाल सामान्य है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। टीआई राजेश शर्मा ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने मिलकर रूद्रप्रताप की हत्या की और मामले की पूरी जांच की जा रही है।