{"_id":"63fcbf347f8da058e9040995","slug":"14-year-old-raped-an-eight-year-old-took-her-home-on-the-pretext-of-playing-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आठ साल की मासूम के साथ 14 साल के नाबालिग ने की हैवानियत, खेलने के बहाने ले गया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आठ साल की मासूम के साथ 14 साल के नाबालिग ने की हैवानियत, खेलने के बहाने ले गया था घर
Mon, 27 Feb 2023 08:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:03 PM IST
सार
भिंड जिले में आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला 14 साल का नाबालिग उसे खेलने के बहाने घर ले गया और वहां उसके साथ बुरा काम किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 14 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की मां जब घर पहुंची तो सिसकियां लेते हुए पड़ोसी के किए कुकृत्य की जानकारी उसने मां को दी। पीड़िता की आपबीती सुन परिवार के सदस्य थाने पहुंचे। वहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
मौ थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव के मुताबिक खटीक मोहल्ला में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रहने वाले 14 साल के नाबालिग खेलने के बहाने ले गया। आरोपी बालिका को सूने घर में लेकर पहुंचा। उसने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वह मौके से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसकी तबियत खराब थी। उठने-बैठने व चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने जब मासूम से पूछा तो उसने सिसकते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी लगी। पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची जहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी है।
विज्ञापन
