फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind: The nurse officer of the district hospital was shot in the head by a ward boy, died on the spot

भिंड: जिला अस्पताल की नर्स ऑफिसर को वार्ड बॉय ने सिर में गोली मारी, मौके पर ही मौत 

Thu, 10 Feb 2022 08:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 10 Feb 2022 08:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भिंड में जिला अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। ड्यूटी पर तैनात नर्स ऑफिसर नेहा चंदेला की वार्ड बॉय ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस को प्रेम प्रसंग का मामला होने का संदेह है। 
 

Bhind: The nurse officer of the district hospital was shot in the head by a ward boy, died on the spot
भिंड में नर्स की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड में जिला अस्पताल में नर्स ऑफिसर नेहा चंदेला की वार्ड बॉय रितेश शाक्य ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। नेहा उस समय ड्यूटी पर तैनात थी। मई में उसकी शादी होने वाली थी। इसे देखते हुए हत्या में प्रेम प्रसंग का संदेह पुलिस जता रही है। 


पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को नेहा न्यू आईसीयू वार्ड में तैनात थी। वह ड्यूटी समाप्त कर स्टोर रूम में पहुंची थी। तभी जिला अस्पताल में ही तैनात वार्ड बॉय रितेश शाक्य कट्टा लेकर पहुंचा। उसने कुर्सी पर बैठी नर्सिंग ऑफिसर को पीछे से सिर में गोली मार दी। मौके से फरार हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही स्टाफ ने अधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस बीच, रितेश शाक्य कोतवाली थाना पहुंच गया। दावा किया जा रहा है कि हत्या के बाद वह सीधे थाने पहुंचा। पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। 


मंडला जिले की रहने वाली है नेहा
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा चंदेला मंडला जिले की रहने वाली है। उसकी मई में शादी होने वाली थी। इस घटना को एकतरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है ताकि हत्या की मंशा का पता लगाया जा सके।   
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed