फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind: EOW raids at two places of Panchayat Secretary Roshan Singh in fear of disproportionate assets

भिंड: आय से अधिक संपत्ति की आशंका में पंचायत सचिव रोशन सिंह के दो स्थानों पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा

Wed, 09 Feb 2022 02:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 02:02 PM IST
सार

भिंड जिले की गोहद जनपद की एचाया पंचायत में पदस्थ सचिव रोशन सिंह के ग्वालियर स्थित निवास सहित दो स्थानों पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है। ये छापा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की आशंका में मारा गया है। जांच अभी जारी है।
 

विज्ञापन
Bhind: EOW raids at two places of Panchayat Secretary Roshan Singh in fear of disproportionate assets
पंचायत सचिव के दो स्थानों पर ईओडब्ल्यू का छापा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भिंड जिले के पंचायत सचिव के ठिकानों पर छापा मारा है।  ये छापा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की आशंका में मारा गया है। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गोहद (जिला भिंड) के एचया पिपरोली के पंचायत सचिव रोशन सिंह गुर्जर के दो स्थानों पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापे की कार्रवाई की। ग्वालियर में इंद्रा नगर में आरोपी के मकान पर कार्रवाई जारी है। वहीं गोहद के पैतृक मकान पर भी कार्रवाई हो रही है। इंद्रा नगर में आरोपी के नाम 19 लाख कीमत का मकान, लड़के सौरभ के नाम 2 बीघा जमीन गोहद में, पत्नी रेखा बाई के नाम 2 बीघा जमीन बनिपुरा गोहद में, बेनामी सम्पत्ति में ससुर भारत सिंह के नाम मेन रोड की जमीन 2 बीघा 70 लाख, पैतृक गांव में निर्माणाधीन मकान 1500 वर्ग फीट, बोलेनो कार, मोटर साइकल, दो ट्रैक्टर, गोल्ड ज्वैलरी 6.75 लाख कीमत की, सिल्वर ज्वैलरी 45000, कैश लगभग 17 हजार, बैंक पासबुक- 8 खाते आदि प्रमुख जानकारी मिली। ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह के अनुसार कार्रवाई अभी जारी है। संपत्ति की बारीकी से जांच कर कार्रवाई करने में जुटी ईओडब्ल्यू टीम, दोनों जगह की  संयुक्त रूप सं कार्रवाई का ब्यौरा उच्च अधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed