फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   MP News When a son was born he strangulated him to death in betul

MP News: बेटा पैदा हुआ तो गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट, आरोपी पिता गिरफ्तार

Mon, 15 Jan 2024 02:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 02:51 PM IST
सार

घर में बेटा पैदा हो, इस ख्वाहिश में लोग न जाने क्या-क्या जतन करते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में इसके ठीक उल्टा मामला सामने आया है। मामले का खौफनाक अंत कुछ ऐसा हुआ कि बेटा पैदा होने पर पिता ने ही उसका गला घोंटकर मौत के मुंह में धकेल दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
MP News When a son was born he strangulated him to death in betul
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान्य तौर पर लोग बेटे की चाहत रखते हैं। लेकिन एक मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता ने दो बेटों के बाद एक बेटी की इच्छा की थी। लेकिन जब उसका तीसरा बेटा पैदा हुआ, तो उसने शराब के नशे में हत्या कर दी। यह घटना क्षेत्र की पाढर चौकी के अंतर्गत ग्राम बज्जरवाड़ा में हुई है, जहां आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार ने बताया, रात में डायल 100 पर सूचना मिली थी कि एक 12 दिन के बच्चे की उसके पिता ने हत्या कर दी है। पुलिस टीम सूचना के तत्काल बाद गांव पहुंची। मृतक बच्चे की मां रूचिका उइके से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसके पति अनिल उइके ने शराब के नशे में मारपीट करके उसकी गोदी में बच्चा छुड़ाया था। रूचिका मारपीट के डर से भाग गई थी, जब वापस आई तो झोपड़े के अंदर बच्चा मृत पाया गया। उसके गले पर गला दबाने के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पति अनिल उइके के खिलाफ हत्या की धारा-302 का मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसके दो बेटे पहले से थे और उसने तीसरी पुत्री चाह रहा था। लेकिन तीसरा भी पुत्र हो गया, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बेटी की थी चाहत 
आरोपी अनिल उइके का कहना है कि उसके दो बेटे पहले से थे। पत्नी से ऑपरेशन करवाने के लिए बोल रहा था। लेकिन वह गर्भवती हो गई तो यह सोचा था कि तीसरी पुत्री हो जाए। लेकिन पुत्र हो गया, जिसके कारण उसने उसका गला दबाकर मार दिया। नशे के कारण हत्या हो गई। पुलिस घटना की जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है और पुलिस ने नवजात शिशु के शव का पोस्टमॉर्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed