{"_id":"659d192235740378a9085822","slug":"betul-news-young-man-who-came-to-betul-from-chhindwara-to-drop-his-sister-commits-suicide-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News: छिंदवाड़ा से बहन को छोड़ने बैतूल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News: छिंदवाड़ा से बहन को छोड़ने बैतूल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
Tue, 09 Jan 2024 03:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 09 Jan 2024 03:30 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले से बहन को बैतूल जिले में छोड़ने आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा के दमुआ से अपनी बहन को बैतूल छोड़ने आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था, जब परिवार के लोग घर आए तो उन्हें युवक फांसी पर लटका मिला, उस समय वह जीवित था और जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, इंदिरा कॉलोनी पीएचई ऑफिस के पीछे 26 वर्षीय युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिसे परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव का मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक युवक सिद्धार्थ पिता पिंटू सरेआम उम्र 26 वर्ष निवासी दमुआ जिला छिंदवाड़ा अपनी बहन को बैतूल छोड़ने के लिए उसके घर आया हुआ था। जहां पर सोमवार शाम युवक घर में अकेला था, जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ है। उसके बाद परिजन युवक को तत्काल फांसी के फंदे से उतारकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
