फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul News: Tragic road accident in Betul: Three youths killed in Tavera collision, mourning in the area

बैतूल में सड़क हादसा: टवेरा की टक्कर से दो युवतियों समेत तीन की मौत, सहेली को लेने गए थे; लौटते समय घटी घटना

Tue, 16 Jun 2026 08:34 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 08:34 PM IST
सार

बैतूल के चिचोली क्षेत्र में इंदौर-बैतूल हाईवे पर तेज रफ्तार टवेरा की टक्कर से बाइक सवार तीन युवाओं की मौत हो गई। इंदौर से लौट रही युवती को लेने पहुंचे उसके साथी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Betul News: Tragic road accident in Betul: Three youths killed in Tavera collision, mourning in the area
इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक और

विस्तार

बैतूल जिले में मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिचोली थाना क्षेत्र के टाहली-कुम्हली जोड़ के पास हुई इस दुर्घटना ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में दो युवतियों और एक युवक की जान चली गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खारीढ़ाना निवासी आंचल सेन इंदौर से बस द्वारा बैतूल लौट रही थीं। उन्हें लेने उनकी सहेली खुशी पंडाग्रे और रिश्तेदार कपिल बारस्कर बाइक से हाईवे पहुंचे थे। बस से उतरने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार टवेरा वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में कपिल बारस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल खुशी पंडाग्रे और आंचल सेन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  कट्टरपंथी फराज को जेल भेजा, 20 जून तक एटीएस की रिमांड पर नईम, एटीएस कर रही नेटवर्क की पड़ताल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों युवतियों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया, जबकि कपिल बारस्कर का पोस्टमार्टम चिचोली में हुआ। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टवेरा वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खारपुसे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हादसा होना सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed