फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   MP Lok Sabha Election Phase 3 Re-Polling in Betul Lok Sabha Seat Madhya Pradesh News in Hindi

MP Lok Sabha Election: बैतूल सीट पर मतदान जारी, चार बूथों पर 11 बजे तक 43.96% वोटिंग, दोबारा क्यों पड़ रहे वोट

Fri, 10 May 2024 01:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 May 2024 01:30 PM IST
सार

Betul Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के दिन सात मई को चुनावी कार्य में लगी एक बस में आग लग गई थी, जिसमें बैतूल लोकसभा सीट के चार बूथों की ईवीएम जल गई थीं। इसी कारण से यहां दोबारा मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Phase 3 Re-Polling in Betul Lok Sabha Seat Madhya Pradesh News in Hindi
मतदान के लिए लगी लोगों की कतार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में आज पुन: मतदान हो रहा है। इलाके के मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। इनमें मतदान केंद्र 275 शासकीय हाईस्कूल रजापुर, कुंडा रैय्यत में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन, 276 डूडर रैय्यत में राजकीय एकीकृत उच्च विद्यालय और 280 चिखलीमाल शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह सात बजे से यहां मतदाताओं की लाइनें लगी हुई हैं।

विज्ञापन


क्यों हो रही दोबारा वोटिंग?
दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान हुआ था। वोटिंग खत्म होने के बाद मतदानकर्मी ईवीएम लेकर बस से वापस लौट रहे थे, इस दौरान साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास रात करीब 11 बजे बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में छह मतदान केंद्रों के कर्मचारी सवार थे, जिनके पास ईवीएम समेत अन्य चुनावी सामग्री मौजूद थी। आग में चार पोलिंग बूथ की ईवीएम पूरी तरह जल गई थीं। इसी कारण से यहां दोबारा मतदान हो रहा है।
विज्ञापन


चार घंटे में 43.96 प्रतिशत मतदान 
बैतूल जिले के चार मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। सुबह सात से 11 बजे तक यहां 43.96 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इससे पहले नौ बजे तक दो घंटे में 21.83% मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैतूल सीट पर आठ प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत
बैतूल लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा चार अन्य पार्टियों के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से दुर्गादास उइके, कांग्रेस से रामू टेकाम, बीएसपी से अर्जुन अशोक भलावी, भारत आदिवासी पार्टी से अनिल उइके, स्वतंत्र किसान पार्टी से बारस्कर सुभाष कोरकू और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से सुनेर उइके एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा भागचरण वरकड़े और भूरेलाल छोटेलाल बेठेकर निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं।    




13 मई को आखिरी चरण का मतदान
13 मई को प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान होना है। इस दिन बाकी बची आठ लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा सीट शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed