फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul; The lover killed the woman in front of the 7 year old son of the girlfriend.

प्रेम या पागलपन: बैतूल में शादी के बाद प्रेमिका ने दूरी बनाई तो प्रेमी ने महिला के बेटे के सामने काट दिया गला

Tue, 12 Apr 2022 12:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 12:01 PM IST
सार

बैतूल जिले के सारनी में एक सिरफिरे आशिक के अपनी विवाहित प्रेमिका को उसके सात साल के बेटे के सामने ही मौत के घाट उतार दिया। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
Betul; The lover killed the woman in front of the 7 year old son of the girlfriend.
आरोपी प्रेमी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैतूल जिले के सारनी में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को महिला के 7 साल के बच्चे के सामने ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी, वहीं मासूम बेटा अपनी आंखों के सामने मां को मरते देखता रहा। घटना के बाद से बच्चा दहशत में है। बच्चा डर के चलते आलमारी से बाहर आने के लिए तैयार नहीं था। उसे डर है कि आरोपी उसकी भी मां की तरह उसकी भी हत्या कर देगा। आरोपी प्रेमी ने महिला की हत्या के बाद सरेंडर कर दिया है। 
विज्ञापन


प्रेम में पागलपन की ये पूरी घटना बैतूल जिले के सारनी की है। मृतक महिला रुबिना का बीते दो साल पहले से संदीप साहू से अफेयर था। महिला सारनी में अपने पति आसिफ और सात साल के बेटे सनद के साथ रहती थी। महिला के पति और उसके प्रेमी में आएं दिन विवाद होता था, जिसके चलते प्रेमिका ने प्रेमी से दूरी बनानी शुरू कर दी। बस यही बात प्रेमी संदीप को खल गई। वारदात से कुछ समय पहले भी महिला के पति और प्रेमी में विवाद की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे के अनुसार सोमवार सुबह जब महिला का पति काम पर गया तो आरोपी संदीप महिला के घर पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने महिला को मुक्के मारे। प्रेमी की मारपीट से बचने के लिए महिला दौड़ी तो आरोपी ने उसे झपटकर नीचे गिराया और उस पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। प्रेमी ने प्रेमिका के शरीर में 16 बार चाकू घोंपे। उसकी हत्या करने के लिए आरोपी ने महिला का गला रेंता और बाद में उसे पहली मंजिल से उठाकर नीचे फेंक दिया। जब पड़ोसियों ने महिला को जख्मी हालत में नीचे गिरा देखा, तो वे उसे लेकर एमपीईबी अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर्स ने महिला को घोड़ाडोंगरी रैफर कर दिया,जहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के बेटे की आंखों देखी
रुबिना के सात साल के बेटे सनद ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या होते हुए अपनी आंखों से देखी। बच्चा घटना के बाद से काफी दहशत में हैं। जिस वक्त प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की उस वक्त बच्चा अपनी मां के साथ घर पर ही था। बच्चे ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी संदीप ने दरवाजा खटखटाया था। मां ने दरवाजा खोला तो वह अंदर आ गया। उसने घर में घुसकर मां के साथ मारपीट शुरू की तो मैं डर गया और जाकर आलमारी में छिप गया। उसके एक हाथ में चाकू था। उसने मां को खूब मुक्के मारे, फिर चाकू से मारने लगा। मां चिल्ला रही थी लेकिन कोई बाहर नहीं आया। वह मुझे भी मार डालेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed