फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul: Four teenagers who went to bathe on the pond drowned in water, two brothers and two sisters died

बैतूल: तालाब पर नहाने गए चार बच्चे पानी में डूबे, दो सगे भाई और दो बहनों की मौत

Thu, 18 Nov 2021 07:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 18 Nov 2021 07:11 PM IST
सार

बैतूल में गुरुवार को तालाब पर नहाने गए चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई हैं और दो बच्चियां उनकी रिश्ते की बहनें हैं।

विज्ञापन
Betul: Four teenagers who went to bathe on the pond drowned in water, two brothers and two sisters died
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

बैतूल जिले में गुरुवार को तालाब पर नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीन की लाश बरामद हो गई है। चौथी लाश को तलाशने के लिए रेस्क्यू टीम प्रयास कर रही है। चारों बच्चे आमागोहन गांव के हैं। दो सगे भाई हैं और दो बच्चियां उनकी रिश्ते की बहनें हैं। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आमागोहन में यह घटना हुई। तालाब में आम तौर पर पानी कम रहता है। इस बार रुका हुआ पानी होने और बारिश में ज्यादा पानी बरसने से गहराई ज्यादा हो गई थी। चारों नहाते-नहाते गहराई में चले गए। इससे यह हादसा हुआ। मरने वालों में निखिल पिता प्रदीप, उम्र 16 वर्ष, प्रतीक पिता प्रदीप, उम्र 14 वर्ष, आयशा पिता टोनी, उम्र 12 वर्ष और कशिश पिता विशाल, उम्र 16 वर्ष शामिल हैं। निखिल और प्रतीक सगे भाई हैं। इनके पिता प्रदीप सरकारी अस्पताल में वार्ड बॉय हैं। आयशा और कशिश प्रदीप की बहनों की बेटियां हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed