फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betrayed in a live-in relationship in Khandwa, the police is looking for the cheater lover

Khandwa: मैरिज एप पर हुई मुलाकात लिवइन रिलेशन में बदली, शादी की बात पर युवक घर छोड़कर भागा, अब ढूंढ रही पुलिस

Wed, 30 Nov 2022 12:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Nov 2022 12:37 PM IST
सार

खंडवा में एक युवक पर दो साल लिवइन रिलेशन में रहने के बाद धोखा देने का आरोप लगा है। पार्टनर ने उसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है। 

विज्ञापन
Betrayed in a live-in relationship in Khandwa, the police is looking for the cheater lover
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक युवक पर दो साल लिवइन रिलेशन में रहने के बाद धोखा देने का आरोप लगा है। पार्टनर ने उसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर रोड खंडवा की एक कॉलोनी की रहने वाली 37 वर्षीय महिला पुलिस के पास पहुंची है। थाना पदमनगर की ओर से बताया गया कि महिला की शिकायत पर योगेश पाटील निवासी बुरंछड़ जिला धुले महाराष्ट्र के खिलाफ आइपीसी की धारा 376(2) (एन), 493 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस योगेश के पते पर उसकी तलाश में जा रही है।
विज्ञापन


महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी योगेश से उसकी पहचान मैरिज एप के जरिए हुई थी। मई 2020 में दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। महीनों तक दोनों आपस में बातें करते रहे। महिला इंदौर रोड खंडवा की एक कॉलोनी में किराए से घर लेकर रहती थी। फिर योगेश खंडवा में ही आकर उसके साथ रहने लगा। एक निजी कंपनी में उसकी नौकरी लग गई। करीब दो साल तक दोनों साथ लिवइन रिलेशनशिप रहे। दोनों के बीच तय हुआ था कि कुछ समय बाद शादी कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि दोनों एक दूसरे को समझ ही रहे थे कि इनके बीच अनबन शुरू हो गई। महिला जब भी शादी करने की बात कहती, योगेश हर बार कोई बहाना कर टाल देता था। जब नर्स शादी करने को कहा तो बात और बिगड़ गई। दोनों में लगातार झगड़ा होने लगा फिर एक दिन योगेश घर छोड़कर महाराष्ट्र लौट गया। कई महीनों तक नहीं लौटा, न ही कोई संपर्क किया। उसका फोन भी बंद है। आखिर में वह पुलिस से मदद मांगने पहुंची है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed