{"_id":"5f5a82dc66d7c7378b42ff9b","slug":"bedded-over-to-recruit-corona-patients-at-hamidia-hospital-in-madhya-pradesh-shift-the-infected-to-tb-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: कोरोना मरीजों के लिए हमीदिया अस्पताल में बेड हुए खत्म, प्रबंधन ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: कोरोना मरीजों के लिए हमीदिया अस्पताल में बेड हुए खत्म, प्रबंधन ने उठाया ये कदम
Fri, 11 Sep 2020 01:17 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए एक वार्ड और 60 बेड बढ़ाये जा रहे हैं। इसे पूरी तरह से तैयार होने में सोमवार तक का समय लगेगा। दरअसल, अब तक कोरोना के मरीजों के लिए हमीदिया अस्पताल में 40 बेड ही थे। जो सितंबर में लगभग फुल रहते हैं। इसी को देखने के बाद प्रशासन ने यहां पर आईसीयू की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया। कमिश्नर कविंद्र कियावत ने अस्पताल में बनाये जा रहे आईसीयू वार्ड का जायजा लिया।
विज्ञापन
320 बेड के कोविड वार्ड में आईसीयू, एचडीयू और वेंटिलेटर यूनिट पूरी तरह से होगें ऑक्यूपाइड
हमीदिया अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 320 बेड का वार्ड बनाया गया है, जिसमें ब्लॉक 'ए' और 'बी' में 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है। वहीं ब्लॉक 'सी' में 100 बेड में से केवल 34 बेड ही खाली हैं। इसलिए कोविड वार्ड को खाली करने के लिए उन कोरोना मरीजों को जो लगभग ठीक हो गए हैं और उनकी निगेटिव रिपोर्ट आनी है। उन्हें टीबी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। जहां पर 100 बिस्तर के कोविड वार्ड की व्यवस्था पहले से तैयार रखी गई है और मरीज की संख्या भी कम हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में इसलिए पड़ रही है बेड की जरूरत
अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आईडी चौरसिया ने बताया कि अस्पताल के कोविड वार्ड में 6 बेड और बढ़ाए गए हैं इसके साथ ही तीन अतिरिक्त कक्षों को भी कोविड वार्ड में बदलने की योजना है। उन्होंने बताया कि हमारे अस्पताल में ऑक्सीजन प्रर्याप्त मात्रा है। हमारे 320 बेड के कोविड वार्ड में अब हमारे पास इमरजेंसी मरीजों को रखने की जगह नहीं है, ऐसे में यहां के सामान्य मरीजों को टीबी अस्पताल शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
इमरजेंसी समय के लिए नए भवन में 100 बिस्तर का वार्ड किया जाएगा तैयार
आईडी चौरसिया ने कहा कि गांधी मेडिकल कॉलेज के नए भवन के डी-ब्लाक में भी 100 बिस्तर के अतिरिक्त वार्ड को तैयार किया जाएगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कहा है कि कोरोना संकटकाल को देखते हुए काम को कोऑर्डिनेशन के साथ पूरा करें।
कोरोना की चपेट में आने वाले डॉक्टरों को गर्ल्स हॉस्टल में किया जाएगा आइसोलेट
कमिश्नर कविंद्र कियावत ने डॉक्टरों की मांग पर गांधी मेडिकल कॉलेज में नव-निर्मित गर्ल्स हॉस्टल को एक सप्ताह में व्यवस्थित करेगें जिससे कि पुराने हॉस्टल से छात्राओं को यहां पर शिफ्ट किया जा सके। इसके साथ ही यह अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान बीमार होने वाले डॉक्टरों को आईसोलेट करने के काम आ सके। कमिश्नर कविंद्र कियावत ने नवीन नर्सिंग हॉस्टल और लाइब्रेरी को भी शिफ्ट करने और इस एक सप्ताह में शुरू करने के आदेश दिए हैं।
