फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani: Rajya Sabha MP Sumer Singh went to the potter's house to make earthen lamps, promised to give machine

Barwani: राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह ने कुम्हार के घर जाकर बनाए मिट्टी के दिए, मशीन देने का वादा किया

Wed, 19 Oct 2022 09:39 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Oct 2022 09:39 AM IST
सार

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी हमेशा अपने अलग अंदाज की कार्यशैली से चर्चा में रहते हैं। वे बड़वानी में 
मंगलवार को कुम्हार परिवार के बीच देखने को मिला जब सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी नगर के कुम्हारों के घर पहुंचे। उन्होंने वहां मिट्टी के दिए बनाए और प्रजापति समाज के लोगों का सम्मान किया। 

विज्ञापन
Barwani: Rajya Sabha MP Sumer Singh went to the potter's house to make earthen lamps, promised to give machine
राज्य सभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने मिट्टी के दिए बनाए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी चर्चा में हैं। उनका अनोखा अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। दरअसर सोलंकी कुम्हार परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने वहां मिट्टी के दिए बनाए और प्रजापति समाज के लोगों का सम्मान किया। उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की साथ ही चक्का घुमान के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन देने का वादा किया। 
विज्ञापन


बता दें कि राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी हमेशा अपने अलग अंदाज की कार्यशैली से चर्चा में रहते हैं। वे बड़वानी में मंगलवार को कुम्हार परिवार के बीच देखने को मिला जब सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी नगर के कुम्हारों के घर पहुंचे और वहां उनका पुष्पहार, अंगवस्त्र और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर अभिनंदन किया। डॉ. सोलंकी ने स्वयं चक्का घुमा कर मिट्टी से दिए बनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने देखा कि कई कुम्हार साथी पुराने समय के चक्के से अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं। उन्होंने दीवाली के अवसर पर उन्हें सांसद स्वेच्छानुदान निधि से  इलेक्ट्रॉनिक मशीन देने का वादा किया, जिससे कि कम समय मे अधिक मात्रा में मिट्टी से बनने वाली सामग्री बनाकर कुम्हार भाई अपना रोजगार चला पाएंगे।
विज्ञापन


सोलंकी ने बताया कि प्रजापत समाज के हमारे भाई-बहन मिट्टी से सोना बनाने का कार्य कर रहे हैं। इस दीवाली सभी देशवासी मिट्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान अनुसार अधिक से अधिक लोकल फ़ॉर वोकल का इस्तेमाल करते हुए मिट्टी से बने दियों से ही अपने घर-प्रतिष्ठान को रोशन करें ताकि हमारे गरीब कुम्हार भाइयों के बच्चें भी खुशी से दीवाली मना सकें, उनके घर भी खुशियों से जगमगा उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed