फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani: Car of women returning from Rudraksh Festival of Kubereshwar Dham collided with tree, two killed

Barwani: कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव से लौट रही महिलाओं की कार पेड़ से भिड़ी, दो की मौत, छह घायल

Fri, 17 Feb 2023 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 06:58 PM IST
सार

बड़वानी जिले के जुलवानिया के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र में रहने वाली महिलाएं कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव में पहुंची थीं, लौटते समय कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं का मौत गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Barwani: Car of women returning from Rudraksh Festival of Kubereshwar Dham collided with tree, two killed
बड़वानी सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। पांच महिलाएं और कार चालक घायल हो गया। ये महिलाएं कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव से लौट रही थीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा बड़वानी जिले के जुलवानिया के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। बता दें कि कार (ईको वैन क्रमांक MP19DV6783) सवार सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा सुनने के पश्चात वहां आयोजित अभिमंत्रित रुद्राक्ष बांटने के कार्यक्रम से वापस अपने गृह ग्राम अमलनेर जिला जलगांव महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनका वाहन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


पुलिस ने मुताबिक हादसे में सोभाबाई पति लुकडू पाटिल (50) व कमल बाई पति आत्माराम पाटिल (55) की मौत हुई है।  घायलों में निर्मला पति विनायक, राजकुंवर पति नरेंद्र, मंगल पिता भास्कर, मीरा पति प्रदीप, सुशीला पति हारला शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही जुलवानिया टोल टेक्स की एंबुलेंस, 108 और NHAI की एंबुलेंस को घटनास्थल पर पहुंची थी। घायलों और मृतकों को एंबुलेंस के पायलट संतोष जाधव और राहगीरों की सहायता से एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जुलवानिया लाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर सिरपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed