{"_id":"63f8e75a066e5f86c10ade63","slug":"barwani-11-members-of-two-bike-stealing-gangs-arrested-16-bikes-and-country-made-pistols-seized-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani: बाइक चुराने वाली दो गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार, 16 बाइक और देशी कट्टे जब्त, आरोपियों में तीन नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani: बाइक चुराने वाली दो गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार, 16 बाइक और देशी कट्टे जब्त, आरोपियों में तीन नाबालिग
Fri, 24 Feb 2023 10:05 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:05 PM IST
सार
ड़वानी जिले में डकैती के साथ ही बाइक चोरी करने वाली दो गैंग का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने इन गैंग के 11 लोगों को डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
बड़वानी पुलिस ने बाइक चुराने वाली दो गैंग को पकड़ा है। इनके कब्जे से 16 बाइक बरामद की गई हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की बड़वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो डकैत गैंग के 11 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग 9 लाख रुपये की 16 बाइक और हथियार इनके कब्जे से जब्त किए गए हैं। एक गैंग के सदस्य महाराष्ट्र से आकर मध्यप्रदेश में बाइक चुराते थे, तो दूसरी गैंग के सदस्य धार और बड़वानी के रहने वाले हैं। पकड़े गए बदमाशों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार बड़वानी जिले में डकैती के साथ ही बाइक चोरी करने वाली दो गैंग का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने इन सभी को डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बड़वानी पुलिस ने एक बाइक चोर गैंग को कोतवाली तो दूसरी गैंग को सेंधवा से धर दबोचा है। बाइक चोरों की इन दो अलग अलग गैंगों में से एक महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में आकर डकैती की वारदात को अंजाम देते थे।
बड़वानी एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों से चोरी की बाइक, धारदार हथियार, फायर आर्म्स जब्त किए गए। दरअसल कुछ दिनों से जिले में कई वारदातें सामने आ रही थी। बड़वानी थाना क्षेत्र के बायपास पर 6 लोग जिनमें से 3 बाल अपचारी को भी गिरफ्तार किया गया, उनसे दो देसी कट्टे, 2 जिंदा राउंड सहित धारदार हथियार और चोरी की 8 बाइक जब्त की है। वहीं सेंधवा ग्रामीण पुलिस द्वारा भी एबी रोड बिजासन घाट पर डकैती की योजना बना रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 1 देसी कट्टा,1 जिंदा कारतूस, धारदार हथियार और 8 बाइक जब्त की गई। 2 आरोपी फरार हो गए।