फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bar girls danced in BJP Vikas Yatra and Government Primary School in Niwari video viral

MP News: निवाड़ी में बीजेपी विकास यात्रा और शासकीय प्राथमिक शाला में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Sun, 12 Feb 2023 08:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Feb 2023 08:59 PM IST
सार

वायरल वीडियो में से एक वीडियो शासकीय प्राथमिक शाला नयाखेड़ा का है। इसमें एक महिला फिल्मी गाने पर डांस कर रही है। वहीं, इस नृत्यांगना के चारों ओर स्कूल के बच्चे बैठकर फूहड़ डांस देखते नजर आ रहे हैं। अन्य वीडियो में नृत्य कर रही बार बालाओं के पीछे बड़ा बैनर लगा है जिस पर प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की फोटो लगी है।

विज्ञापन
Bar girls danced in BJP Vikas Yatra and Government Primary School in Niwari video viral
डांस करती बालाओं के वायरल हुए वीडियोज के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बीजेपी की विकास यात्रा और एक प्राथमिक शाला में बार बालाओं के डांस के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो प्रदेश के निवाड़ी जिला की ग्राम पंचायत बासवान और ग्राम पंचायत नयाखेड़ा के बताए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की विकास यात्रा बनी अश्लील यात्रा। सौजन्य मामा एंड कंपनी।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में से एक वीडियो शासकीय प्राथमिक शाला नयाखेड़ा का है। इसमें एक महिला फिल्मी गाने पर डांस कर रही है। वहीं, इस नृत्यांगना के चारों ओर स्कूल के बच्चे बैठकर फूहड़ डांस देखते नजर आ रहे हैं। अन्य वीडियो में नृत्य कर रही बार बालाओं के पीछे बड़ा बैनर लगा है जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो लगी हुई है। उसमें लिखा है कि विकास की लहर हर गांव हर शहर। 'विकास यात्रा' जन हित के संकल्प का विस्तार फिर एक बार।
विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश में बीजेपी की विकास यात्रा बनी अश्लील यात्रा।
सौजन्य मामा एंड कंपनी pic.twitter.com/Y4IbsWxICG

— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) February 11, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निवाड़ी विधानसभा से विधायक अनिल जैन की विकास यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए इस तरह के आयोजनों का सहारा लिया जा रहा है।

'बीजेपी ने जमीनी स्तर पर नहीं किया कोई काम'
बहुजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सूर्यवंशी ने कहा कि निवाड़ी के अंदर विधायक की ओर से विकास यात्रा निकाली जा रही है। इन्होंने जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया है। निवाड़ी जनता जान चुकी है कि विकास केवल कागजों में हुआ है। ऐसे में भीड़ जुटाने के लिए अश्लील डांस का सहारा लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शासकीय प्राथमिक शाला नयाखेड़ा का है, जोकि बहुत अशोभनीय है। हमारे बच्चों को अश्लील डांस नहीं शिक्षा की जरूरत है। बीजेपी ने जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया है, जिससे जनता उनके आयोजनों में जाए। लेकिन भीड़ जुटाने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं।

'समाज के सामने आ रहा बीजेपी का चाल-चरित्र'
कांग्रेस नेता नितेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा चल रही है। यात्रा के दौरान के अश्लील वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। बीजेपी का चाल-चरित्र और चेहरा समाज के सामने आ रहा है। जो पैसा विकास यात्रा पर खर्च किया जा रहा है, अगर वह प्रदेश के विकास पर खर्च किया होता तो बहुत अच्छा होता। मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए और समाज में अच्छा संदेश भेजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed