{"_id":"62d2b21ea1cfec577b2c3ff4","slug":"bank-branch-manager-attacked-with-iron-rod-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pardesh: बैंक में शाखा प्रबंधक पर लोह की रॉड से हमला, सीनियर क्लर्क के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pardesh: बैंक में शाखा प्रबंधक पर लोह की रॉड से हमला, सीनियर क्लर्क के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Sat, 16 Jul 2022 06:18 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 06:18 PM IST
सार
बैंक के शाखा प्रबंधक अपने दफ्तर जा रहे थे। सीनियर क्लर्क ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर स्थित बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक ने मारपीट करने का आरोप अपने ही दफ्तर में तैनात सीनियर क्लर्क पर लगाया है। आरोप है कि सीनियर क्लर्क ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद से कर्मचारियों में आरोपी को लेकर गुस्से में हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
डीआरएम दफ्तर के सामने बैंक की शाखा है। सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि अंकुर अपार्टमेंट निवासी राहुल बाजपेयी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में बैंक की शाखा है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बैंक जा रहे थे। उसी दौरान सीनियर क्लर्क अर्सलान खान उनके पास आ गए। आरोप है कि बेवजह वह उनसे उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उनपर रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव में अन्य कर्मचारी आ गए। आरोप है कि उन्हें भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।