फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bank branch manager attacked with iron rod in Jabalpur

Madhya Pardesh: बैंक में शाखा प्रबंधक पर लोह की रॉड से हमला, सीनियर क्लर्क के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Jul 2022 06:18 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 06:18 PM IST
सार

बैंक के शाखा प्रबंधक अपने दफ्तर जा रहे थे। सीनियर क्लर्क ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन
Bank branch manager attacked with iron rod in Jabalpur
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जबलपुर स्थित बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक ने मारपीट करने का आरोप अपने ही दफ्तर में तैनात सीनियर क्लर्क पर लगाया है। आरोप है कि सीनियर क्लर्क ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद से कर्मचारियों में आरोपी को लेकर गुस्से में हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन


डीआरएम दफ्तर के सामने बैंक की शाखा है। सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि अंकुर अपार्टमेंट निवासी राहुल बाजपेयी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में बैंक की शाखा है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बैंक जा रहे थे। उसी दौरान सीनियर क्लर्क अर्सलान खान उनके पास आ गए। आरोप है कि बेवजह वह उनसे उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उनपर रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव में अन्य कर्मचारी आ गए। आरोप है कि उन्हें भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed