{"_id":"6299e2c44ab1a40bfc544b33","slug":"bandhavgarh-national-park-mutilated-carcass-of-tiger-cub-found-fear-of-death-in-tiger-attack-samples-sent-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh National Park: बाघ शावक का क्षत-विक्षत शव मिला, टाइगर के हमले में मौत होने की आशंका, सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh National Park: बाघ शावक का क्षत-विक्षत शव मिला, टाइगर के हमले में मौत होने की आशंका, सैंपल जांच के लिए भेजे
Fri, 03 Jun 2022 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 03 Jun 2022 04:00 PM IST
सार
उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में बाघ के हमले से एक शावक की मौत हो गई है। पार्क के गश्ती दल को गुरुवार सुबह कल्लवाह परिक्षेत्र की मझखेता बीट में शावक का शव मिला था।
विज्ञापन
मझखेता बीट में बाघ शावक का शव मिला है। (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के कल्लवाह परिक्षेत्र की मझखेता बीट में बाघ शावक का शव मिला है। बाघ शावक की उम्र तीन से चार माह बताई जा रही है। घटनास्थल से सैंपल लेकर सागर एवं जबलपुर भेजे जा रहे हैं। प्रथमदृष्टया टाइगर के हमले में शावक की मौत होना माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में बाघ के हमले से एक शावक की मौत हो गई है। पार्क के गश्ती दल को गुरुवार सुबह कल्लवाह परिक्षेत्र की मझखेता बीट में शावक का शव मिला था। अमले द्वारा तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिस पर रेंजर तथा उप वनमंडलाधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन अनुसार क्षेत्र की घेराबंदी कर क्षेत्र संचालक बीएस अनिगेरी, उप संचालक लवित भारती, सहायक संचालक सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मृत शावक का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत उसका शवदाह कराया गया। उप संचालक भारती ने बताया कि मौके पर मिले साक्ष्यों के अनुसार शावक की मौत बाघ के हमले से होना प्रतीत हो रहा है। यह घटना एक-दो दिन पूर्व की है। शावक के शरीर के कुछ हिस्से किसी जानवर द्वारा खा लिए गए हैं। बाघ शावक की उम्र 3 से 4 माह बताई गई है। घटनास्थल से एकत्रित सैंपल सागर एवं जबलपुर भेजे जा रहे हैं। जिनकी रिपोर्ट तथा विवेचना के आधार पर घटना के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी।