फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat News Offline paddy storage worth Rs 2 crore 32 lakh found

Balaghat News: दो करोड़ 32 लाख रुपये का मिला ऑफलाइन धान भंडारण, कलेक्टर ने लगाया 25-25 हजार का जुर्माना

Tue, 19 Mar 2024 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 08:43 PM IST
सार

दो करोड़ 32 लाख रुपये का ऑफलाइन धान भंडारण मिला है। ऐसे में बालाघाट कलेक्टर ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Balaghat News Offline paddy storage worth Rs 2 crore 32 lakh found
धान भंडारण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट जिले में भौतिक सत्यापन के दौरान कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंधित पांच राइस मिलर्स के पास ऑफलाइन धान का भंडार मिला। राइस मिल के पास 9,295 क्विंटल ऑफलाइन धान का भंडार मिला है, जिसका मूल्य दो करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक है। जिला कलेक्टर ने सभी राइस मिलर्स पर 25-25 हजार रुपये की कास्ट लगाई है।

विज्ञापन


खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जबलपुर संभाग के अंतर्गत जिलों में उपार्जित की गई धान एवं मिलर्स को प्रदाय धान का भौतिक सत्यापन तथा मिंलिग पश्चात प्राप्त सीएमआर का भौतिक सत्यापन और गुणवत्ता की जांच हेतु दलों का गठन किया गया था। बालाघाट जिले में एलके जोशी जिला प्रबंधक देवास के नेतृत्व में 34 राइस मिलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। इनमें से पांच मिलर्स के पास ऑफलाइन धान का भंडार पाया गया।
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार, उर्पाजन केन्द्रों से ऑफलाइन धान का उठाव पूर्णतः प्रतिबंधित है। लेकिन मेसर्स संचेती राइस मिल वारासिवनी में 4,328 बोरे, संचेती राइस उद्योग वारासिवनी में 5,410 बोरे, संचेती सारटेक्स वारासिवनी 2,164 बोरे, तोलानी राइस मिल वारासिवनी 4,330 बोरे तथा सिद्धि विनायक राइस खमरिया 6,492 बोरे ऑफलाइन धान का भौतिक सत्यापन में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान के संबंध में संबंधित राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसके तारतम्य में मिलर्स द्वारा यह अवगत कराया गया था कि तकनीकी समस्या होने के कारण समय पर धान ऑनलाइन नहीं हो सका। तकनीकी समस्या के समाधान उपरांत अगले दिवस धान ऑनलाइन कर दिया गया था। मिलर्स का जवाब संतोषजनक नहीं होने के कारण जिला कलेक्टर ने प्रत्येक मिलर्स पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed