फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat: Naxalites shot former Sarpanch at the intersection, wrote in the pamphlet-Informers will be punished

Balaghat: नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को चौराहे पर गोली मारी, पर्चे में लिखा- मुखबिरी करने वालों को मिलेगी सजा

Fri, 03 Nov 2023 04:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 04:37 PM IST
सार

बालाघाट में एक बार फिर नक्सली हमले का मामला सामने आया है। नक्सलियों ने मुखबिरी के शंका में पूर्व सरपंच शंकरलाल पंद्रे (60) की हत्या कर दी। उनको बीच चौक में मुंह में गोली मारी गई और पर्चे फेंके गए। जिसमें मुखबिरी की सजा देने का जिक्र है। 

विज्ञापन
Balaghat: Naxalites shot former Sarpanch at the intersection, wrote in the pamphlet-Informers will be punished
बालाघाट में नक्सलियों ने की हत्या (सांकेतिक चित्र) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट जिले के लांजी थानान्तर्गत ग्राम भक्कू टोला में गुरुवार की रात नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने मुखबिरी की शंका पर उक्त वारदात को अंजाम दिया है। आचार संहिता के दौरान नक्सली वारदात से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन


बता दें कि नक्सलियों ने पहले उप सरपंच के घर की तलाशी ली, इसके बाद उसे बाहर ले जाकर गोली मार दी। मृतक पूर्व सरपंच शंकरलाल पंद्रे की पत्नी ने बताया कि गुरुवार रात लगभग दस बजे चार सशस्त्र नक्सली उनके घर आए। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी। दरवाजा खटखटाने के बाद उन्होंने उसके पति को नाम लेकर बाहर आने के लिए कहा। बाहर जाने पर वे पति से मोबाइल मांगने लगे। मोबाइल नहीं होने की बात कहने पर उन्होंने घर की तलाशी ली। इसके बाद वे पति को लेकर चले गए। लगभग एक घंटे बाद स्कूल चौक के समीप गोली चलने की आवाज आई। नक्सलियों ने मुंह में गोली मारकर उनके पति की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


बालाघाट पुलिस अधीक्षक सौरभ सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने मुखबिरी के शंका में पूर्व सरपंच शंकरलाल पंद्रे (60) की हत्या कर दी। पूर्व सरपंच पुलिस का मुखबिर नहीं था। पुलिस को घटना स्थल में पर्चे भी मिले है। इसमें पुलिस से दूर रहने और मुखबिरी ना करने का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि यदि किसी गांव में मुखबिरी होती है तो उस व्यक्ति को मुखबिरी की सजा के साथ पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी इसका दंड भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। नक्सलियों की तलाश में क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान प्रारंभ कर दिया है। चुनाव के लिए अतिरिक्त बल की मांगा गया था। पैरा मिल्ट्री फोर्स की 70 से 80 कंपनी को चुनाव के दौरान बालाघाट जिले में नियुक्त किया जाएगा। ताकि निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed