फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat Crime Wife throat slit due to insistence on meeting son incident took place in village Maneri

Balaghat Crime: बेटे से मिलने की जिद के कारण पत्नी का रेत दिया गला, बालाघाट के ग्राम मनेरी की घटना

Fri, 28 Jun 2024 07:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 07:10 PM IST
सार

बेटे से मिलने की जिद के कारण पति ने पत्नी का गला रेतकर मार डाला। घटना बालाघाट के ग्राम मनेरी की है।

विज्ञापन
Balaghat Crime Wife throat slit due to insistence on meeting son incident took place in village Maneri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट जिले में बेटे से मिलने से मिलने नागपुर जाने के लिए पत्नी जिद कर रही थी। इसी बात पर पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बहेला थानान्तर्गत ग्राम मनेरी निवासी कैलाश हटिले उम्र 50 साल का छोटा बेटा नागपुर में रहकर काम करता था। उसकी पत्नी विगत ढाई साल से बेटे के पास रहती थी। कैलाश लगभग पांच माह पूर्व अपनी पत्नी को लेकर वापस गांव आया था। बेटा के पास वापस जाने के लिए पत्नी कई दिनों से जिद्द कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बात पर गत दिवस दोनों में विवाद हो गया, जिसके कारण पति ने पत्नी को धारदार हथियार से गला रेत दिया। गला कटने के कारण पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। ग्राम कोटवार की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed