फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat: Agriculture Department caught fake fertilizer, case registered against fertilizer company-dealer

Balaghat: कृषि विभाग ने पकड़ी नकली खाद, उर्वरक कंपनी-डीलर सहित दो अन्य पर प्रकरण दर्ज

Thu, 11 Jul 2024 10:44 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बालाघाट
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:44 PM IST
सार

कृषि विभाग की टीम ने बुधवार रात वारासिवनी अनुविभाग के कोस्ते ग्राम में मुनेश चौहान के घर दबिश दी। कृषि विभाग ने वाहनों के माध्यम से खाली की जा रही और भंडारित की गई नकली डीएपी और सुपर फास्फेट की 72 बोरियां बरामद करते हुए उन्हें जब्त किया। 

विज्ञापन
Balaghat: Agriculture Department caught fake fertilizer, case registered against fertilizer company-dealer
बालाघाट से नकली खाद की खेप पकड़ाई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कृषि विभाग की टीम ने 72 बोरी नकली डीएपी खाद जब्त की है। पुलिस ने उर्वरक कंपनी और डीलर और दो अन्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम किया है।
विज्ञापन


कृषि विभाग की टीम ने बुधवार रात वारासिवनी अनुविभाग के कोस्ते ग्राम में मुनेश चौहान के घर दबिश दी। कृषि विभाग ने वाहनों के माध्यम से खाली की जा रही और भंडारित की गई नकली डीएपी और सुपर फास्फेट की 72 बोरियां बरामद करते हुए उन्हें जब्त किया। कृषि विभाग के उप संचालक राजेश खोब्रागडे ने बताया कि बालाजी फास्फेट प्रालि देवास की रत्नम सिंगल सुपर फास्फेट को प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना डीएपी की खाली बोरी में भरा जा रहा था। टीम ने 72 बोरी नकली खाद बरामद करते हुए उनका वजन करवाया तो प्रत्येक बोरी में 36 किलोग्राम खाद भरी पाई गई।


कृषि उपसंचालक राजेश खोब्रागडे जिला प्रशासन के निर्देश पर वारासिवनी पुलिस थाने में उर्वरक निर्माण कंपनी के साथ ही सिद्धिविनायक कृषि केन्द्र वारासिवनी के डीलर दीक्षांत जैतवार, मुनेश चौहान और अजीत रमेश के खिलाफ बारासिवनी थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है। वारासिवनी पुलिस थाना के प्रभारी बिभेन्द्र व्यंकट टांडिया ने बताया कि विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया और अग्रिम विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed