फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   balaghat woman murder gold jewellery robbery accused arrested

बालाघाट: पत्नी के प्रसव का खर्च चुकाने के लिए पहले महिला की हत्या की फिर लूट लिए उसके गहने, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 07:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 07:23 PM IST
सार

बालाघाट जिले के हीरापुर गांव में 53 वर्षीय खेलनबाई तुरकर की हत्या कर सोने के जेवर लूटने के आरोप में पुलिस ने रूपेश मरकाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी के प्रसव पर हुए खर्च के लिए वारदात की। लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
balaghat woman murder gold jewellery robbery accused arrested
बालाघाट पुलिस ने अंधे कत्ल और लूट का खुलासा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की तिरोड़ी थाना पुलिस ने एक अंधी हत्या और लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जामरापानी निवासी रूपेश मरकाम ने अपनी पत्नी के प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में हुए भारी खर्च की भरपाई करने के लिए 53 वर्षीय महिला की हत्या कर दी और उसके सोने के जेवर लूट लिए। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


जेवर लूटने का अपराध स्वीकार किया
पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 8 अक्तूबर को तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में 53 वर्षीय खेलनबाई तुरकर अपने मवेशी चराने के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी रूपेश मरकाम ने महिला की हत्या कर दी और उसके कान के सोने के टॉप्स तथा मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया। शुरुआत में यह ब्लाइंड मर्डर का मामला था और आरोपी अज्ञात था। पुलिस की लगातार जांच और छानबीन के दौरान आरोपी रूपेश मरकाम की संदिग्ध भूमिका सामने आई। गहन पूछताछ में उसने महिला की हत्या करने और उसके बाद जेवर लूटने का अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से, बेहतर तैयारी के लिए पाठ्यक्रम और अंक विभाजन को ध्यान से समझें
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव के खर्च से बढ़ा आर्थिक संकट
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी रूपेश मरकाम तिरोड़ी मॉल में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उसकी पत्नी के प्रसव के समय निजी अस्पताल में लगभग 50,000 से 60,000 रुपये तक का अत्यधिक खर्च हुआ था। इस बड़ी राशि का भुगतान करने के लिए उसे पैसों की सख्त आवश्यकता थी। आवश्यकता की पूर्ति करने के उद्देश्य से उसने पहले बोनकट्टा स्थित एक सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसने मवेशी चराने गई महिला खेलनबाई को शिकार बनाकर उसकी हत्या कर दी और उसके जेवरात लूट लिए।

गिरवी रखे गए जेवर की बरामदगी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रूपेश मरकाम लूटे गए जेवरात लेकर एक सुनार के पास गया और उन्हें 25,000 रुपये में गिरवी रख दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उसके पास से गिरवी रखे गए सभी सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी की रिमांड ले रहे हैं, ताकि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed