फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Three youths died due to drowning in Sonwani Tekad pond, dead body recovered

बालाघाट: सोनवनी टेकाड़ तालाब में नाव पलटने से तीन युवकों की डूबने से मौत, लाश बरामद 

Fri, 12 Nov 2021 01:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 12 Nov 2021 01:35 PM IST
सार

बालाघाट जिले में तीन युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वे जिस नौका पर सवार थे, वह पलट गई। दो युवकों ने जैसे-तैसे तैरकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Balaghat: Three youths died due to drowning in Sonwani Tekad pond, dead body recovered
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बालाघाट जिले के लालबर्रा क्षेत्र में स्थित सोनवनी टेकाड़ तालाब में बोट डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनकी लाशों को 18-फीट गहरे तालाब से निकाला गया। मरने वालों की उम्र 25-30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। 
विज्ञापन

पांच युवकों का एक ग्रुप सोनवनी टेकाड़ इलाके में बाघ देखने कार से जंगल गया था। बाघ नहीं दिखा तो उन्होंने नौका की सवारी करना तय किया। हालांकि, यह एडवेंचर पांच में से तीन युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। दो युवक किसी तरह तैरकर बाहर आ गए। 
विज्ञापन


तालाब में पानी ज्यादा है, इस वजह से रात में युवकों की तलाश नहीं क जा सकी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अमला घटनास्थल पर पहुंच गया है। जानकारी मिलने के बाद एसडीईआरएफ का एक दल भी मौके के लिए रवाना हुआ है। तालाब में मरने वालों में पंकज पटले, दीपांकर बिसेन और अश्विन ब्रम्हे शामिल है। घटना गुरुवार करीब 4 बजे की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपांकर बिसेन का शव रात को ही तैरकर किनारे पर आ गया था। अश्विनी ब्रम्हे और पंकज पटले के शव शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने बाहर निकाले। लालबर्रा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र गड़रिया ने कहा कि मृतकों की उम्र 25-30 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय गोताखोरों, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम (एसडीआरएफ) और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) ने लाशों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि बोट में योगेश और कमलेश भी सवार थे। वे किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित हो गए। वे सदमे में हैं, इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed