फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Food poisoning to 50 children, hospitalized after eating contaminated food

Balaghat: दूषित भोजन खाने से 50 बच्चों को फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में भर्ती

Thu, 08 Sep 2022 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 07:47 PM IST
सार

बालाघाट के सरकारी स्कूल के करीब 50 बच्चे फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। स्कूल में खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। प्रशासन ने खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन
Balaghat: Food poisoning to 50 children, hospitalized after eating contaminated food
बालाघाट के स्कूल के 50 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट जिले में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 50 बच्चे बीमार पड़ गए। उल्टी-दस्त होने के कारण उन्हें उपचार के लिए कटंगी अस्तपाल में भर्ती किया गया है। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन


एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बताया कि कटंगी के गर्रा गोसांई गांव स्थित सरकारी स्कूल में गुरुवार को मीनू के अनुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन में कढ़ी पकोड़ा परोसा गया था। जिसे खाने के बाद 50 छात्र छात्राओं को उल्टी-दस्त होने लगे। तबीयत बिगड़ती देख अभिभावकों को सूचित कर बच्चों को उपचार के लिए कटंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों को दिए गए भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य केसर बिसेन, एसडीएम कामिनी ठाकुर, एसडीओपी मणि कुमावत एवं विधायक तामलाल सहारे अस्पताल पहुंचे और इलाज के संबंध में डॉक्टरों से जानकारी ली। चिकित्सा अधिकारी पंकज दुबे ने बताया कि बच्चों का उपचार जारी है और सभी की हालत में सुधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed