फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Death of five people including three brothers who came to clean the well, the reason being said to be poisonous gas leak

Balaghat: कुएं की सफाई करने उतरे तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत, जहरीली गैस रिसाव बताई जा रही वजह

Wed, 08 Jun 2022 10:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 10:08 PM IST
सार

मामला बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूतना के गांव कुदान का है। यहां के एक कुएं में कचरा होने से गांव के युवकों ने सफाई करने का तय किया। सफाई करने छह युवक कुएं में उतरे। लेकिन सफाई के दौरान कुएं के निचले हिस्से में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से पांच की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Balaghat: Death of five people including three brothers who came to clean the well, the reason being said to be poisonous gas leak
गांव में पांच मौत होने के बाद मातम पसर गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां के गांव में कुएं की सफाई करने उतरे छह लोगों में से पांच की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतकों में तीन सगे भाई शामिल हैं। एक साथ पांच युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। सीएम शिवराज ने भी शोक जताया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूतना के गांव कुदान का है। बताया जा रहा है कि गांव में इन दिनों जल संकट बना हुआ है। यहां के एक कुएं में कचरा होने से गांव के युवकों ने सफाई करने का तय किया। सफाई करने छह युवक कुएं में उतरे। लेकिन सफाई के दौरान कुएं के निचले हिस्से में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से सभी युवकों बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने इन्हें जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकाला और बिरसा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार शुरू किया। मरने वालों में तीन सगे भाई थे।
विज्ञापन

 
मृतकों की पहचान तामेश्वर पिता लाहजी बिलसरे (20), पुनित पिता लेखराम खुरचंदे (32), पनु पिता लेखराम खुरचंदे (28), मन्नु पिता लेखराम खुरचंदे (20) और तीजलाल पिता स्व. सुखराम मरकाम (28) बताए गए हैं। इनमें पुनित, पनु और मन्नु सगे भाई हैं। अन्य दोनों युवक इनके पड़ोसी थे। हादसे में पलक पिता मुकुंद खुरचंदे की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी कुदान गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच युवकों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम शिवराज ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घटना में घायल बालक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने जिला प्रशासन बालाघाट को प्रभावित परिवारों को तात्कालिक रूप से आर्थिक सहायता देते हुए राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुसार राहत प्रकरण तैयार कर राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।




थाना प्रभारी बिरसा भारत नोटिया ने बताया कि जहरीली गैस के रिसाव से कुएं की सफाई के दौरान भूतना कुदान गांव में छह लोग उसकी चपेट में आ गए थे। जिसमें से पांच की मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर है, उसे इलाज के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed