फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bajrang Dal workers have demanded action from the collector against those who took the exam wearing hijab

Rajasthan: हिजाब पहनकर छात्राओं को परीक्षा दिलाने वालों पर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंपकर की यह मांग

Mon, 18 Jul 2022 05:50 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 05:50 PM IST
सार

हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दिलवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की है। 

विज्ञापन
Bajrang Dal workers have demanded action from the collector against those who took the exam wearing hijab
हिजाब पहनकर एग्जाम देने का मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिजाब पहनकर नीट परीक्षा देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कोटा के मोदी कॉलेज सेंटर में हिजाब पहनकर चार छात्राएं पहुंची थी। काफी समझाने के बाद भी छात्राएं हिजाब उतारने को तैयार नहीं हुई। बाद में कॉलेज प्रशासन ने हार मानकर उन्हें हिजाब पहनकर ही नीट परीक्षा दिलवाई। मामले की जानकारी मिलने पर कई दल भड़क गए। हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दिलवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करवाया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि परीक्षा की गाइडलाइन सभी के लिए समान है। धर्म विशेष के लिए सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को कोटा के मोदी कॉलेज के सेंटर में परीक्षा देने के लिए छात्राएं आई थी। इन्होंने हिजाब पहने हुआ देखकर गेट पर ही रोक लिया गया और हिजाब उतरने को कॉलेज प्रशासन की तरफ से कहा गया। हालांकि, बहस के बाद मौके पर ऑब्जर्वर को भी बुलाया गया था। उसके बाद ऑब्जर्वर ने उनसे लिखित में लिया कि परीक्षा के दौरान नियमों का उलंघन हुआ तो उनकी जिम्मेदारी होगी। छात्राओं से लिखित में लेकर उन्हें परीक्षा में बैठने दिया गया। बंजरग दल के नेताओं का कहना है कि यह नियम के विरुद्ध है। पुलिस और ऑब्जर्वर ने जानबूझकर नियमों का नियमों का उलंघन किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed