फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Babu of Measurement Department died after falling from a scooter while trying to save a person in Ujjain

Ujjain: नापतौल विभाग के बाबू की गिरने से मौत, परिजनों ने कहा- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान

Tue, 07 Feb 2023 06:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Feb 2023 06:26 PM IST
सार

मुनिनगर निवासी कैलाश रामटेके (48) नापतौल विभाग में सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदस्थ थे। परिजनों ने बताया कि कैलाश रामटेके किशनपुरा से स्कूटर से घर लौट रहे थे। तभी देवास रोड पर एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में स्कूटर से गिरकर घायल हो गए। स्थानीय उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Babu of Measurement Department died after falling from a scooter while trying to save a person in Ujjain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के मुनिनगर में रहने वाले नापतौल विभाग के बाबू की स्कूटर से गिरने के बाद मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि राहगीर उन्हें माधव नगर अस्पताल ले गए थे। वहां न तो डॉक्टर मिले और न ही ड्रेसर था। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


कैलाश रामटेके (48) निवासी मुनिनगर नापतौल विभाग में सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदस्थ थे। परिजनों ने बताया कि कैलाश रामटेके किशनपुरा से फ्रीगंज होते हुए स्कूटर से घर लौट रहे थे। तभी देवास रोड पर अपना स्वीट्स के पास एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में स्कूटर से गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें आटो में बैठाया और माधवनगर अस्पताल पहुंचे। जहां कैलाश रामटेके को काफी देर तक प्रारंभिक उपचार नहीं मिला। लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजन अस्पताल पहुंचे तो रामटेके गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्ट्रेचर पर पड़े थे। उनकी ड्रेसिंग तक नहीं हुई थी, खून बह रहा था। अस्पताल में पूछताछ की तो पता चला कि यहां न तो डॉक्टर हैं न ही ड्रेसर। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद कैलाश रामटेके को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed