{"_id":"5ef9b3ff8ebc3e433f0b4792","slug":"baba-mahakal-sawari-will-come-out-with-ancient-splendor-devotees-will-not-be-able-to-take-part-in-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्राचीन वैभव के साथ निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, भक्त नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्राचीन वैभव के साथ निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, भक्त नहीं होंगे शामिल
Mon, 29 Jun 2020 03:05 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 29 Jun 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
बाबा महाकाल (फाइल फोटो)
- फोटो : ujjain mahakaal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार सावन के महीने में मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है। प्रजा को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल फूलों से लदी पालकी में सवार होकर लाव-लश्कर के साथ भ्रमण पर निकलते हैं। इस साल संक्रमण का खतरा देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरती जाएगी।
विज्ञापन
इस साल भी श्रावण माह में प्राचीन वैभव के साथ ही बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। हालांकि सवारी का रूट संक्षिप्त होगा। इसमें श्रद्धालु शामिल नहीं हो पाएंगे। उज्जैन के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि श्रद्धालओं के लिए सवारी दर्शन की ऑनलाइन व्यवस्था होगी। उन्होंने शिवभक्तों से इसमें सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
