फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Audio of Aam Aadmi Party demanding Rs 10 lakh for ticket for MP assembly elections goes viral

MP Election: आप में टिकट के 10 लाख रुपए की मांग, संभावित उम्मीदवार ने नहीं दिए तो काट दी टिकट, ऑडियो वायरल

Sun, 22 Oct 2023 07:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Oct 2023 07:20 PM IST
सार

Rewa: मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बीच पार्टी का एक ऐसा कारनामा उजागर हुआ, जिसने सबको चौंका दिया है और अब आम आदमी पार्टी की किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
Audio of Aam Aadmi Party demanding Rs 10 lakh for ticket for MP assembly elections goes viral
आप में टिकट के 10 लाख रुपए की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार मिटाने की मुद्दे को भूलकर दिल्ली में अपनी सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी आज समूचे देश में अपना विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में वो मध्य प्रदेश में भी अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार रही है। लेकिन इसी बीच एक ऐसा ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसने पार्टी की छवि को धूमिल किया है।

विज्ञापन


10 लाख रुपए की मांग

दरअसल, रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा सीट में पार्टी को टिकट का बंटवारा करना था, जिसको लेकर रीवा जिले के शीर्ष नेता प्रमोद शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी करने वाले शिवमोहन शर्मा से पैसे की डिमांड कर दी। प्रमोद शर्मा ने उम्मीदवार से खुद के लिए चुनाव लड़ने का खर्च मांगा और कहा कि 10 लाख रुपये आप मुझे दीजिए और टिकट ले जाइए। इस बातचीत का एक ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर यह कहते हुए प्रमोद शर्मा सुने जा रहे हैं कि 10 लख रुपए आरटीजीएस कर दीजिए, मैं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता के घर में बैठा हूं और यहीं से टिकट फाइनल होगी।
विज्ञापन


ऑडियो वायरल होने के बाद दी गई सफाई

हालांकि अब ऑडियो वायरल होने के बाद प्रमोद शर्मा इसे याराना बातचीत कह रहे हैं। उनका कहना है कि बस उन्होंने पैसे की बातचीत की है, ऐसा पार्टी गाइडलाइन में नहीं है कि टिकट के लिए पैसे की मांग की जाए। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से अपना बचाव करते हुए प्रमोद शर्मा ने कहा है कि वह मानहानि का केस भी दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने प्रखर प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा

आपको बता दें गुढ़ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने प्रखर प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। माना यह जा रहा है कि यह टिकट पहले शिवमोहन शर्मा को मिलने वाली थी, लेकिन 10 लाख रुपए नहीं देने की वजह से उनकी टिकट काट दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed