{"_id":"63f4d7dc97dddcb83a0b5468","slug":"attack-on-sisf-jawan-deadly-attack-on-two-sisf-jawans-in-umaria-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Attack On SISF Jawan: उमरिया में दो जवान पर प्राणघातक हमला, एक जबलपुर रेफर, कबाड़ चोरों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Attack On SISF Jawan: उमरिया में दो जवान पर प्राणघातक हमला, एक जबलपुर रेफर, कबाड़ चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
Tue, 21 Feb 2023 08:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:10 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के बंद कोयला खदान में सुरक्षा कर रहे एसआईएसएफ के दो जवानों पर 10-12 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों जवान घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है, उसे शहडोल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले में स्थित कालरी की सुरक्षा में लगे एसआईएसएफ जवानों पर करीब दर्जन भर कबाड़ चोरों ने प्राणघातक हमला किया है। इस हमले में दो जवान अंकित जाट और संदीप लोधी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
रविवार देर रात करीब 9.30 बजे घटित इस घटना के बाद दोनों घायलों को पाली अस्पताल लाया गया, परन्तु अंकित जाट की हालत ज्यादा क्रिटिकल होने की वजह से शहडोल अस्पताल ले जाया गया। बाद में जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में पाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रम 66/23 धारा 307, 353, 333, 186 और 147 के तहत मामला दर्जकर मामले को विवेचना में लिया है। बताया जाता है कि बंद खदान में दर्जन भर के करीब अज्ञात चोर सक्रिय थे, जिसकी जानकारी एसआईएसएफ के सुरक्षा कर्मियों को लगी थी। उसके बाद दो सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे, तभी अज्ञात चोरों ने हमला बोल दोनों सुरक्षाकर्मियों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पाली थाना अंतर्गत पाली प्रोजेक्ट से सटे सेंट जोसेफ स्कूल के करीब तीन नम्बर बंद खदान है। यहां लंबे समय से कबाड़ चोर सक्रिय रहे हैं। बताया जाता है कि बंद खदान से सटा सूखा नाला है, जो आगे चलकर पाली शहर को जोड़ता है। सूत्रों की माने तो कबाड़ चोर इसी मार्ग का उपयोग कर बंद खदान से कबाड़ चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे हैं।
