फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh Assembly Elections 2018: election commission removes Bhind collector

मध्य प्रदेश: चुनाव आयोग ने भिंड के कलेक्टर को हटाया, लगे थे गंभीर आरोप 

Mon, 22 Oct 2018 12:40 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh Assembly Elections 2018: election commission removes Bhind collector
मध्य प्रदेश चुनाव आयोग

उत्तर प्रदेश के कुछ मतदाताओं को मध्यप्रदेश का मतदाता बनाए जाने की खबर पर चुनाव आयोग ने भिंड के कलेक्टर आशीष कुमार को हटा दिया है। उनकी जगह 2009 बैच के आईएएस अफसर धनराजू एस को भिंड का नया कलेक्टर बनाया गया है। उनके खिलाफ उत्तरप्रदेश के कुछ लोगों को मध्यप्रदेश का वोटर बनाए जाने की शिकायतें थीं।  आशीष कुमार की बतौर भिंड कलेक्टर यह पहली पोस्टिंग थी। वे यहां करीब पांच महीने तैनात रहे। उन्हें मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

विज्ञापन


सवा महीने पहले की थी शिकायत


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से करीब सवा महीने पहले कांग्रेस की शिकायत पर भिंड के जिलाधिकारी आशीष कुमार का तबादला कर दिया गया है। कुमार की जगह 2009 बैच के आईएएस अधिकारी धनराज एस. को नियुक्ति दी गई है। चुनाव आयोग से तबादले के संबंध में मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने रविवार की शाम इस आशय का आदेश जारी किया। भिंड को संवेदनशील जिला माना जाता है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार ने रविवार को आदेश जारी कर भिंड के जिलाधिकारी आशीष कुमार का तबादला कर दिया है। 2009 बैच के अधिकारी कुमार को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मंत्रालय भोपाल के रूप में नियुक्ति दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2009 बैच के ही आईएएस अधिकारी धनराजू एस. को भिंड का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अब तक वह मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संचालक पद के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के मिशन संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

इसी बीच, भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक डॉ. गोविन्द सिंह ने फोन पर ‘भाषा‘ को बताया, हमने चुनाव आयोग से भिंड के जिलाधिकारी आशीष कुमार द्वारा असामाजिक तत्वों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से रेत की खदान आवंटित करने की शिकायत की थी। इन अवैध खदानों से भिंड जिले के सीमावर्ती राज्य उत्तरप्रदेश में 150 से अधिक ट्रक रेत भेजा गया है। इसके अलावा, जिले में कई जगहों से गोलियां चलने की सूचना मिलने के बावजूद वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे।  


उन्होंने आरोप लगाया, इसके अलावा जिलाधिकारी ने कांग्रेस के विरोध के वाबजूद उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों को मध्यप्रदेश के भिंड जिले की मतदाता सूची में शामिल किया था। हमने हाल ही में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ पी रावत, मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी एल कांता राव और प्रदेश के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह से मुलाकात कर भिंड के जिलाधिकारी के खिलाफ इस संबंध में शिकायत की थी और उन्हें पद से हटाने की मांग की थी।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed