फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Assembly election 2018: politicians offering special prayer to win polls rajasthan madhya pradesh

विथानसभा चुनाव: नतीजों से पहले 'जनता' के दरवाजे से 'जनार्दन' के दर पर पहुंचे नेता

Sat, 08 Dec 2018 05:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 08 Dec 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Assembly election 2018: politicians offering special prayer to win polls rajasthan madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
एग्जिट पोल के बाद कुछ नेता अपनी मुस्कुराहट बिखेर रहे हैं तो कुछ अपनी उदासी छिपाए चिंता में डूब गए हैं। आलम ये है कि चुनावों के खत्म होने के बाद अब ये नेता जनता की शरण से निकलकर जनार्दन की चौखट पर हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सबकी निगाहें 11 दिसंबर की तारीख पर हैं। इस दिन पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम जारी होंगे। मध्यप्रदेश में नेता अपनी किस्मत चमकाने के लिए अपने इष्ट देव को खुश करने में लग गए हैं। आगर-मालवा के बगुलामुखी और दतिया के पीतांबरा पीठ पर आजकल विशेष पूजा के लिए नेताओं का जमघट लगा हुआ है। यहां आने वाले नेताओं में केवल ,मध्यप्रदेश के ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नेता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मंदिर के कर्मचारी इन विशेष पूजाओं के प्रबंध में व्यस्त हैं। यूं तो उज्जैन के महाकाल मंदिर पर नेता हाजिरी लगाते रहते हैं मगर इन दिनों 'नलखेड़ा के बगुलामुखी' नेताओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारियों की मानें तो यहां टिकट पाने से लेकर चुनाव में अपनी जीत के लिए नेता विशेष पूजा करवाते हैं। ये सभी पूजा परंपरा और विधान के अनुसार कराई जाती हैं। जीत पक्की करने वाली पूजा में सात घंटे का समय लगता है और इसे 20 पंडित मिलकर संपन्न कराते हैं। कुछ प्रत्याशी तो पांच दिनों तक और कुछ तो उससे भी ज्यादा समय तक इस पूजा को कराते हैं। 

खुद नहीं आ पाने वाले नेता अपने रिश्तेदार या करीबियों को भेजकर यहां पूजा करवाते हैं। दो दिन पहले ही यहां राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बहू पूजा करने आईं थी। इसी तरह कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर 3 से चुनाव लड़े आकाश विजयवर्गीय, गोविंदपुरा की प्रत्याशी और बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर भी यहां देखे गए। भोपाल से भाजपा के उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा और कांग्रेस के महेंद्र सिंह चौहान भी यहां आ चुके हैं।


दतिया का पीतांबरा शक्ति पीठ और उज्जैन का महाकाल मंदिर हमेशा से ही चुनावी मौसम में डिमांड में रहता है। चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी यहां आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed