फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Asked for train delay information on rail app, got the answer, what is going on with your father

Madhya Pradesh: रेल एप पर ट्रेन लेट की जानकारी मांगी, जवाब मिला- आपके पिताजी का क्या जा रहा है, तीन निलंबित

Sat, 20 Aug 2022 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 10:24 PM IST
सार

एप के माध्यम से एक यात्री ने गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के समय को लेकर जानकारी मांगी थी, तब यात्री को जवाब मिला कि आपके पिताजी का क्या जा रहा है। 

विज्ञापन
Asked for train delay information on rail app, got the answer, what is going on with your father
सारा वाकया रतलाम रेलवे स्टेशन का है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल में एक बड़ा विचित्र वाकया घटित हुआ है। आमजन की मदद के लिए बने रेल मदद एप पर जब एक यात्री ने ट्रेन लेट की जानकारी मांगी तो उसे रेलवे की ओर से जवाब मिला कि मिला आपके पिताजी का क्या जाता है। इस बात की जानकारी रेलवे के आला अफसरों को मिलने के बाद तीन रेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने की।
विज्ञापन


यह पूरा मामला रेलवे के रेल मदद एप का है। एप के माध्यम से एक यात्री ने गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के समय को लेकर जानकारी मांगी थी, तब यात्री को एप के माध्यम से जवाब मिला कि आपके पिताजी का क्या जा रहा है। यह जवाब पढ़कर पैसेंजर भी हैरत में पड़ गया। रेलकर्मियों की इस अभद्र भाषा में मिले जवाब की शिकायत यात्री ने तत्काल रेल मंत्रालय को ट्वीट कर दी। रेल मंत्रालय ने रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों को यह जवाब भेजा तो इस देखकर रतलाम रेल मंडल में हड़कंप मच गया। इसके बाद ऑपरेटिंग विभाग के तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


इस पूरी की घटना को लेकर स्वयं डीआरएम ने पुष्टि की है। विभाग के कुछ कर्मचारी इस मामले में लीपापोती करते हुए इसे मानवीय भूल बताकर गलत कॉपी पेस्ट किए जाने की भी बात कहने लगे हैं। मामला आमजन के सामने आने के बाद हर कोई रेलवे के जिम्मेदारों को कोस रहे हैं। वहीं रेलवे ने भी अपनी साख को बचाने के लिए तीन कर्मचारियों को निलंबित कर आमजन को मैसेज देने कि कोशिश कि है यात्रियों से इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed