फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Patwari arrested for taking bribe of twenty thousand, had asked for bribe in exchange of land transfer

MP News: बीस हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन के नामांतरण कराने के एवज में मांगी थी घूस

Fri, 13 Oct 2023 07:32 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 07:32 AM IST
सार

जमीन नामांतरण के नाम पर किसान से रिश्वत लेना पटवारी को महंगा पड़ गया। ग्वालियर लोकायुक्त ने उसे धरदबोचा। 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Patwari arrested for taking bribe of twenty thousand, had asked for bribe in exchange of land transfer
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। उसने जमीन नामांतरण के काम के बदले घूस मांगी थी। ग्वालियर लोकायुक्त ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर लोकायुक्त में फरियादी बाबू सिंह दांगी ने 9 अक्टूबर को शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसे दो बीघा जमीन नामांतरण करवानी थी। इसी सिलसिले में वह अशोकनगर जिले के बहादुरपुर तहसील के पटवारी राजेश पिता लखनलाल श्रीवास्तव (55) हलका नंबर 29 निवासी छोटी बड़ोद दतिया से मिला था। काम के बदले पटवारी ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। ग्वालियर लोकायुक्त ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप तैयार किया। 
विज्ञापन


बता दें कि पहले भी 32 बीघा जमीन के नामांतरण के लिए उक्त किसान से पटवारी ने रुपये लिए थे। गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने कैमिकल लगे नोट देकर फरियादी को पटवारी के पास भेजा था। जैसे ही फरियादी ने 20 हजार रुपये पटवारी को दिए, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर सरकारी निवास क्वाटर तुलसी कॉलोनी से पटवारी को हिरासत में ले लिया। लोकायत टीम ने चालीस पांच-पांच सौ रुपए के सीरियल नंबर भी मिलाए साथ पटवारी के हाथों को साफ पानी से डुबाए गए तो पानी का कलर बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed