फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   MP Election: Yogi Adityanath roared in Ashoknagar, said- What is the point of carrying burden like Congress

MP Election: अशोकनगर में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले- कुछ नहीं कर सकती तो कांग्रेस जैसा बोझ ढोने का क्या मतलब?

Wed, 15 Nov 2023 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 05:13 PM IST
सार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लाभ कैसे मिलता है, यह बीते सालों में मध्यप्रदेश ने देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मिलकर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की स्थिति से उबारा और विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन
MP Election: Yogi Adityanath roared in Ashoknagar, said- What is the point of carrying burden like Congress
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मप्र में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पन्ना के पवई और अशोकनगर में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को सुरक्षा नहीं दे सकती, विकास और गरीब कल्याण के काम नहीं कर सकती, लोगों की आस्था का सम्मान नहीं कर सकती, तो उस कांग्रेस रूपी बोझ को ढोने का मतलब क्या है?
विज्ञापन


योगी ने कहा कि सरकार बदलने से क्या परिवर्तन हो सकते हैं, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिखाया है। काशी विश्वनाथ धाम में पहले एक साथ पांच लोगों का जाना मुश्किल था। आज 50 हजार लोग भी चले जाएं, तो जगह की कमी नहीं होगी। केदारनाथ धाम कांग्रेस के समय में तबाह हो चुका था, लेकिन मोदी सरकार ने उसका पुनरुद्धार कराया। उज्जैन में महाकाल महालोक बना है और अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर तैयार है। कांग्रेस होती तो क्या राम मंदिर का निर्माण हो पाता? कांग्रेस होती तो क्या बाबा विश्वनाथ धाम का निर्माण हो पाता? कांग्रेस होती तो क्या देश से आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो पाते? जो कांग्रेस देश को सुरक्षा नहीं दे सकती, विकास और गरीब कल्याण के काम नहीं कर सकती, लोगों की आस्था का सम्मान नहीं कर सकती, तो उस कांग्रेस रूपी बोझ को ढोने का मतलब क्या है? 
विज्ञापन


कांग्रेस का एजेंडा नहीं था विकास
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लाभ कैसे मिलता है, यह बीते सालों में मध्यप्रदेश ने देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मिलकर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की स्थिति से उबारा और विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जो काम 55-60 सालों में नहीं कर सकी थीं, पीएम-सीएम की जोड़ी ने वह काम सिर्फ 9 सालों में कर दिखाया है। हर गरीब के पास सिर छुपाने के लिए छत होना, गरीब के घर में शौचालय का निर्माण होना, हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना, हर घर में बिजली पहुंचाना, उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन देना जैसे काम कांग्रेस भी कर सकती थी। उसे भी 60 सालों तक काम करने का मौका मिला था। लेकिन विकास उसके एजेंडे का हिस्सा नहीं रहा। गरीबों, वनवासियों, दलितों का कल्याण उसके एजेंडे का हिस्सा कभी नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वोट बैंक की राजनीति करती रही कांग्रेस
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस देश को जातियों के नाम पर बांटती रही। हमारे सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करती रही। जब सरकार की तरफ से कुछ देने की बात आती थी, तो कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस ने कभी यह नहीं कहा कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों का है। कभी ये नहीं कहा कि संसाधनों पर पहला अधिकार देश के किसानों, नौजवानों, बहनों, माताओं का है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती रही। 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो उन्होंने कहा कि मेरी सरकार गरीबों की, वंचितों की, दलितों की, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों की सरकार है और सभी वर्गों के लिए काम करेगी। उन्होंने 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा दिया, जिसमें समग्रता का भाव है। समग्रता की यही भावना रामराज्य की आधारशिला है।
 
कांग्रेस समस्याएं पैदा करती है
योगी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ समस्याएं पैदा करती है। ये समस्याएं उसकी वोट बैंक की राजनीति का आधार रही हैं, इसलिए वो इन समस्याओं को पोषित करती रही है, उनका समाधान नहीं किया। इन समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कर रही है। कांग्रेस ने 370 लगाई, भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 हटा दी। कांग्रेस के समय में देश में पनपे अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्याओं पर भी भाजपा की सरकार नकेल लगा रही है। कांग्रेस के समय में लोग कोई पर्व, कोई त्योहार सुख शांति से नहीं मना पाते थे। हर त्योहार के पहले ही कर्फ्यू लग जाता था, लेकिन आज देश में शांति है और लोग आनंदपूर्वक अपने पर्व-त्योहार मना रहे हैं।

 
विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा मध्यप्रदेश
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने जिस मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार उसे विकास के रास्ते पर लेकर आई है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश को मिल रहा है। आज मध्यप्रदेश देश में सबसे ज्यादा कृषि विकास दर वाला राज्य है। यहां का स्वादिष्ट शरबती गेहूं पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में नए उद्योग लग रहे हैं, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, नए हाईवे बन रहे हैं, अच्छी सड़कें बन रही हैं। मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसी संस्थाओं की श्रृंखला प्रदेश में खड़ी हो रही हैं, जिनसे प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने जिस तरह से मध्यप्रदेश को वेलफेयर स्टेट बनाया है, यही रामराज्य की अवधारणा है। उन्होंने कहा कि मध्य्रपदेश विकास के इस रास्ते पर और तेजी से आगे बढ़ सके, इसके लिए भाजपा की सरकार होना जरूरी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed