फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   MP Crime: Gang rape of 15 year old girl, all three accused kept brutalizing her for five and a half hours.

MP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी साढ़े पांच घंटे तक करते रहे दरिंदगी

Thu, 23 Nov 2023 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 09:53 PM IST
सार

अशोकनगर के मुंगावली में गांव के ही तीन युवकों ने एक नाबालिग से दरिंदगी की। तीनों ने रात में नाबालिग का अपहरण किया फिर खंडहर में जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
MP Crime: Gang rape of 15 year old girl, all three accused kept brutalizing her for five and a half hours.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने पहले नाबालिग का अपहरण किया फिर पांच घंटे तक उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र का है। गुरुवार दोपहर को पीड़िता अपने परिजनों के साथ मुंगावली थाने पहुंची और थाने में एक आवेदन दिया। इसमें उसने बताया कि बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे वह बाथरूम के लिए अपने आंगन में गई। तभी अचानक से गांव के ही तीन युवकों ने किशोरी को पीछे से पकड़ लिया और रुमाल से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद तीनों आरोपी उसे पास के एक खंडहर में उठाकर ले गए। तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह करीब 5 बजे आरोपी पीड़िता से बोले कि यह बात किसी को मत बताना, अगर किसी को बताया तो तेरे परिवार को जान से मार देंगे। वे भाग गए। 
विज्ञापन


किशोरी जैसे-तैसे घर पहुंची और पूरा घटना परिजनों को बताई। मुंगावली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed