फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Deputy Sarpanch husband murdered due to old rivalry In ashok nagar

Ashok Nagar: पुरानी रंजिश के चलते उप सरपंच पति की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Thu, 09 Nov 2023 12:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Nov 2023 12:54 PM IST
सार

Ashoknagar: ईसागढ़ तहसील में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां उप सरपंच पति की तेज धारधार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक के बेटे का कहना है कि आरोपी ने उसके पिता और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

 

विज्ञापन
Deputy Sarpanch husband murdered due to old rivalry In ashok nagar
पुरानी रंजिश के चलते उप सरपंच पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील में धारदार हथियार से उप सरपंच पति की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में तीन साल पहले फौज से निकाले गए युवक ने उप सरपंच पति की हत्या को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


चली आ रही थी पुरानी रंजिश
इधर, मृतक के बेटे ने बताया कि आरोपी की उसके पिता से पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि मृतक के घर के सामने सोनू जाटव नाम का व्यक्ति रहता है जो कुछ साल पहले बीएसएफ में था, जिसको कुछ साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। मृतक के बेटे का कहना है कि नौकरी से निकाले जाने पर वो उसके पिता पर शक करता था कि मृतक के द्वारा ही उसकी नौकरी चली गई है।
विज्ञापन


हत्या की बनाई गई थी रणनीति
बेटे का कहना है कि उसके पिता की हत्या में आरोपी को उकसाने वाले शिवचरण जाटव, बाली, कृष्णा महोबिया ने हत्या की रणनीति बनाई थी। इन्हीं लोगों ने आरोपी को उकसाया भी था। मृतक के बेटे का ये भी कहना है कि आरोपी सोनू जाटव ने मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed