फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Congress took to the streets with six demands, the delegation reached the city council while prostrating.

अशोकनगर: छह मांगों को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, दंडवत करते हुए नगर परिषद पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

Sun, 13 Sep 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 11:10 PM IST
सार

अशोकनगर में स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दंडवत प्रदर्शन किया। गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से नगर परिषद तक पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने खराब सड़कों, सफाई, स्ट्रीट लाइट, कर्मचारियों के वेतन, आवास और राशन योजनाओं की मांग उठाई। वार्ड 15 के पट्टों की जांच की मांग भी की।

विज्ञापन
Congress took to the streets with six demands, the delegation reached the city council while prostrating.
मांगो को लेकर दंडवत करते पहुंचे कांग्रेसी

विस्तार

अशोकनगर शहर और मुंगावली क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से नगर परिषद कार्यालय तक दंडवत करते हुए पहुंचे। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने प्रशासन का ध्यान सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, आवास और राशन सहित आम लोगों से जुड़ी समस्याओं की ओर खींचने का प्रयास किया। नगर परिषद कार्यालय पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर में कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। पार्टी ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना स्थानीय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस की प्रमुख मांगों में स्टेशन रोड की बदहाल स्थिति को सुधारना शामिल रहा। पार्टी नेताओं ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसके साथ ही शहर की ऐसी गलियों को चिन्हित कर वहां सीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की गई, जहां अभी तक पक्की सड़क की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी और मच्छरों की समस्या बनी रहती है। इसके समाधान के लिए नालियों की सफाई के साथ नियमित मच्छरनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें- स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, तीन युवतियों संग पकड़े तीन युवक

ज्ञापन में शहर की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस ने नगर परिषद से खराब लाइटों की जांच कराने और आवश्यक मरम्मत के बाद उन्हें जल्द चालू कराने की मांग की। पार्टी नेताओं के अनुसार, रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा नगर परिषद के कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की मांग भी रखी गई। कांग्रेस ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर भुगतान मिलने से उनकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी और नगर की व्यवस्थाओं के संचालन पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई। इसमें मुंगावली के वार्ड नंबर 15 में कथित तौर पर जारी किए गए पट्टों का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को नियमों के विपरीत पट्टे दिए गए हैं। नेताओं के मुताबिक, प्रशासन की ओर से पहले इस मामले में सफाई दी गई थी और जांच कराने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक जांच का परिणाम सामने नहीं आया।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यदि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान नियमों का उल्लंघन कर पट्टे जारी किए गए हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। वहीं, यदि पट्टे नियमानुसार दिए गए हैं तो पात्र हितग्राहियों को जमीन का लाभ दिलाया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने वार्ड नंबर 15 के आदिवासी और अन्य पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग भी की। इसके साथ ही पात्र परिवारों को राशन योजना का लाभ सुनिश्चित करने की मांग ज्ञापन में शामिल की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान समयसीमा में नहीं हुआ तो पार्टी नगरवासियों को साथ लेकर आगे आंदोलन करेगी। प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान प्रदेश महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed