फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Ashoknagar woman gave birth to her fourth child after sterilization doctors postponed case

गजब है भाई: नसबंदी के बाद भी महिला को बच्चा पैदा हो गया, डॉक्टरों ने ऐसा हवाला दिया कि हंस पड़ेंगे

Wed, 29 Jan 2025 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 08:06 PM IST
सार

देश में सरकार द्वारा जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए समय-समय पर नसबंदी अभियान चलाए जाते हैं। लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही से नसबंदी फेल होने के मामले भी अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान सामने आया।

विज्ञापन
Ashoknagar woman gave birth to her fourth child after sterilization doctors postponed case
महिला का पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ निवासी कामता बाई पत्नी राजेश जाटव ने आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने नसबंदी फेल होने पर आर्थिक सहायता राशि जारी करने की गुहार लगाई है। दरअसल, कामता बाई पत्नी राजेश जाटव ने जनवरी 2024 में ईसागढ़ के सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराई थी। लेकिन नसबंदी के बाद भी महिला प्रेग्नेंट हो गई और सितंबर में उसने बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि महिला का पति मजदूरी करता है और जैसे-तैसे परिवार का भरण पोषण कर पाता है। चौथे संतान के जन्म के कारण उसकी आर्थिक स्थिति और बत्तर हो गई है। अब मजदूर प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाते हुए चक्कर लगा रहा है और कई मर्तवा आवेदन दे चुका है। मजदूर ने इस मामले में अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीड़ित परिवार मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। ऐसे में अपने तीन बच्चे होने के बाद उसने सरकारी अस्पताल में अपनी पत्नी की नसबंदी कराई, लेकिन उसके बावजूद भी उसकी पत्नी गर्भवती हुई और उसने चौथी संतान को जन्म दे दिया। ऐसे में मजदूर परेशान है, क्योंकि जैसे-तैसे मजदूरी करके वह अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। ऐसे में उसकी पत्नी ने चौथी संतान को भी जन्म दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed