फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Ashoknagar Six feet crocodile seen roaming on the streets of Mungawali city at midnight

Ashoknagar: मुंगावली शहर की सड़कों पर आधी रात में घूमते हुए दिखाई दिया छह फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Thu, 21 Sep 2023 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

अशोकनगर जिले में मुंगावली शहर की सड़कों पर आधी रात में छह फीट का मगरमच्छ सड़कों पर घूमता हुआ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
Ashoknagar Six feet crocodile seen roaming on the streets of Mungawali city at midnight
आधी रात में घूमते हुए दिखाई दिया छह फीट का मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर के मुंगावली शहर की सड़कों पर बुधवार रात में मगरमछ सड़कों और गलियों में इधर-उधर घूमते हुए दिखाई दिया। सूचना लगते ही स्थानीय रहवासी सकते में आ गए और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना जैसे ही आसपास को लगी, वैसे ही उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम एकत्रित होने लगा, जिसे वन विभाग की टीम के द्वारा रेस्क्यू करते हुए बेतवा नदी में छोड़ा गया।

विज्ञापन


दरअसल, मामला मुंगावली नगर का है। जंहा के अस्थाई मोहल्ले में निवास करने वाले लोगों में उस समय दहशत का माहौल उतपन्न हो गया, जिस समय उन्हें सूचना लगी कि एक मगरमच्छ उन्हीं के मोहल्ले में सड़कों व गलियों में घूम रहा है। ऐसे में उन्होंने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद किए और छत के ऊपर से मगरमच्छ पर नजर रखने लगे। मगरमच्छ होने की सूचना बुधवार रात में ही आसपास निवास करने वाले अन्य लोगों को भी लग गई, जिसके बाद उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम एकत्रित होने लगा।
विज्ञापन


नगर पालिका व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन रेस्क्यू का सामान न होने के चलते उन्हें भी काफी मशक्कत करनी पड़ी और स्थानीय लोगों से रेस्क्यू के लिए उपकरण मांगकर उन्हें काम चलाना पड़ा। अंततः वन विभाग की टीम को सफलता हाथ लगी और मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित बेतवा नदी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पार्षद पति जमीदार ने वन विभाग की लापरवाही पर अफसोस जताते हुए कहा कि रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंचे वन अमले के पास कोई साधन उपलब्ध नहीं था। उन्होंने स्थानीय रहवासियों से उपकरण मांगकर काम चलाया है। वन विभाग की डिप्टी रेंजर विनीता साहू ने बताया कि हमारी टीम को सूचना मिली थी कि अस्थाई मोहल्ले में सड़क पर मगरमच्छ घूम रहा है। सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची, जहां रेस्क्यू करते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर बेतवा नदी में छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed